रेवाड़ी। फेसबुक के ज़रिए दोस्त बने एक लड़के ने एक मैरिड महिला को इतना परेशान किया कि उसने ज़हर खाकर जान दे दी। हालाँकि महिला ने सुसाइड करने से पहले महिला थाने में शिकायत करके सारा मामला बता दिया था। उसने पड़ोस में रहने वाले 18 साल के एक लड़के पर आरोप लगाया था कि उसने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बना रहा था। अश्लील फोटोज और वीडियो से करता था ब्लैकमेल ...
- सुसाइड करने वाली 27 साल की नवनीत कौर नाम की महिला दो बच्चों की मां भी थी। उसकी फेसबुक पर दोस्ती सोसाइटी के सामने रहने वाले अतुल अत्री नाम के लड़के से हुई।
- पुलिस के सूत्रों की मानें तो उस लड़के के पास नवनीत के अश्लील वीडियो और फोटोज थे, जिनके दम पर वह लगातार उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था।
- हालांकि सिर्फ ऑनलाइन दोस्ती में कैसे ये उसके पास पहुंचे, ये बहुत बड़ा सवाल है।
-महिला ने 14 जुलाई को मॉडल टाउन थाने में लड़के के खिलाफ कम्प्लेंट दी लेकिन 17 जुलाई को लड़के ने माफी मांग ली और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
- महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि समझौते के बाद भी युवक अतुल उसकी पत्नी के पास फोन करके परेशान कर रहा था।
- वह अपने पास महिला के अश्लील वीडियो और फोटोज होने का दावा करते हुए उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसकी पत्नी नवनीत कौर ने सोमवार शाम को जहर खा लिया।
- उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
- उधर इस बारे में मामले के जांच अधिकारी एएसआई कबूल सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

EmoticonEmoticon