लोनार क्रैटर लेक।
इंदौर.फोटोग्राफी के लिए कुछ यंगस्टर्स ने मुंबई से लेकर स्पीति तक का 6800 किमी का सफर तय किया। यह एपिक ट्रिप 40 दिन में पूरा हुआ। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोनार क्रेटर लेक से लेकर शिमला, मनाली, एलोरा समेत कई जगह के रेयर फोटो और वीडियो भी लिए। जानिए रेयर फोटो खींचने वाले कौन हैं ये यंगस्टर्स...
- इन फोटोज को खींचने वाले हैं प्रांशु दुबे, इंदौर के रहने वाले हैं। इनकी फैमिली अभी बुरहानपुर में हैं।
-अपने दो दोस्तों भरत और चैतन्य के साथ कार से इन्होंने न सिर्फ भारत घूमा बल्कि ड्रोन से उन जगहों के वीडियो भी बनाए।
-इस सफर में उनका कुल खर्च 1 लाख 2 हज़ार रुपए हुआ।
ऐसा है लोनार क्रेटर लेक
लोनार क्रेटर लेक दुनिया की सबसे बड़ी कटोरे के आकार में बनी झील है। क्रेटर एक ऐसा गड्ढा होता है जो आंतरिक विस्फोट से बन जाता है। यह लोनर क्रैटर लेक 50,000 साल पुरानी है। यह झील उल्कापिंड के टकराने से बनी थी। क़रीब 1.8 किलोमीटर व्यास की इस उल्कीय झील की गहराई लगभग 500 मीटर है।
ऐसा था ट्रिप का रूट
-मुम्बई से 20 जून को की यात्रा की शुरुआत और 30 जुलाई को ट्रिप पूरी हुई।
-मुम्बई - लोनार - एलोरा - बुरहानपुर - असीरगढ़ - सतपुड़ा - जबलपुर - वाराणसी - लखनऊ - नैनीताल - ऋषिकेश - देहरादून - मसूरी - शिमला - स्पीति वैली - मनाली - तिजारा - इंदौर - मुम्बई।
स्पीति वैली में घूमे ये गांव
-नाको, ताबो , धनकर , सगनम, मुद , हिक्किम, कौमिक , काज़ा , की , किब्बर , रंगरिक , लालुंग , लांगजा , डेमूल , ताशीगंग , गेते।
इस ट्रिप में हुआ ख़र्च
-डीजल में 35 हज़ार रुपए।
-होटल्स एंड होम स्टे में 30 हज़ार रुपए।
-टोल में 4 हज़ार रुपए।
-खाना व अन्य खर्चों में 33 हज़ार रुपए।


EmoticonEmoticon