BHU कैम्पस में छात्र के साथ अननेचुरल सेक्‍स, अब वो मांग रहा है इंसाफ


वाराणसी. बीएचयू कैंपस के भीतर कार सवार बदमाशों द्वारा एक छात्र के साथ हुए अननेचुरल सेक्‍स मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पुलिस की लीपापोती के विरोध में अब बीएचयू के छात्र प्रोटेस्ट पर उतर आए हैं। छात्रों का कहना है कि अगर पीड़ित को न्याय न मिला तो हम आंदोलन को और बड़ा करेंगे। पढ़िए पीड़ित युवक की आपबीती...
-पीड़ित युवक ने बताया कि वह बीएचयू में एमए हिंदी का फर्स्‍ट ईयर का स्‍टूडेंट है।
-बीते 13 अगस्‍त की रात करीब 9 बजे वह लंका से बीएचयू हॉस्टल जा रहा था।
-जैसे ही आईएमएस गेट के आगे पहुंचा था। कार से आ रहे कुछ लोगों ने रोक लिया।
-इसके बाद गर्दन पर चाकू रखकर जबरदस्‍ती कार में खींच लिया।
-जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी नाक पर कोई नशीला पाउडर सुंघा दिया।
-इसी बीच 2 युवकों ने हाथ पकड़कर पैंट उतार दिया। फिर बारी-बारी से उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया।
-बेहोश होने के बाद उसे सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। मुझे खून निकल रहा था।
-होश में आने के बाद किसी तरह हॉस्‍टल पहुंचा और दूसरे दिन सुबह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
-इसके बाद उसके पास पुलिस वाले पहुंचे और पूछताछ करने के बाद कहा कि अपने बीएचयू को एप्‍लिकेशन लिखो।
बीएचयू प्रशासन ने कहा- मामला दबा लो, नहीं तो तुम्‍हारी बदनामी होगी
-पीड़ित का कहना है कि जानकारी होने पर उसके माता-पिता भी पहुंच गए।
-लेकिन बीएचयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं, बल्‍कि मेरे माता-पिता को सुलह करने का दबाव बनाते रहे।
-वो कहने लगे कि ये लड़का बढ़िया से पढ़ नहीं रहा है और इस मामले में पड़ेगा तो इसका माइंड डायवर्ट हो जाएगा।
-इसके बाद मैं चीफ प्रॉक्‍टर को आत्‍महत्‍या के लिए लिखा था, लेकिन उन्‍होंने धमका दिया।
-उन्‍होंने कहा कि अगर लंका थाने को कहूंगा तो तुम जेल में जाओगे, जिसके बाद तो मैं डर गया, क्‍योंकि उस समय मेरे पिताजी भी थे।
-मैं सोचा कि अभी जेल में जाऊंगा तो फिर पिताजी परेशान हो जाएंगे।
-चीफ प्रॉक्‍टर ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो जाने दो, इन सब चीजों से क्‍या होता है। तुम खुद बदनाम हो जाओगे।
घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
-पीड़ित का आरोप है कि घटना के 5 दिन बाद लंका पुलिस ने केस दर्ज किया, जब छात्रों ने प्रोटेस्‍ट शुरू किया।
-इसके पहले पुलिस वालों ने कहा था तुम हैबिचुअल हो, तुम्‍हारा स्‍पेशल जांच करेंगे।
-पुलिस ने कहा, तुम पैसे लेने के चक्‍कर में हो, हैबिचुअल लग रहे हो।
-यही नहीं, पुलिस वालों ने मेडिकल जाने के लिए करीब 700-800 रुपए का हमसे पेट्रोल भी भरवा लिया।
-पीड़ित ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों में एक युवक को मैं पहचानता हूं।
-आरोपी बीएचयू आईएमएस मेडिकल कॉलेज के अटेंडेंट है, जो सेंपलिंग के लिए काम करता है उसका नाम दीपक शर्मा है।
-पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
क्‍या कहते हैं लंका थाने के एसओ
-एसओ संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आईपीसी की 377 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-अभी पूरी तरह से तथ्य सामने नहीं आए हैं।
-पीड़ित का मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया है, लेकिन उस रिपोर्ट में कुछ खास आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है।
-आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पीड़ित स्‍टूडेंट ने कहा- मेरा एडवांस मेडिकल टेस्‍ट होना चाहिए
-स्‍टूडेंट ने कहा, 'मेरा जो मेडिकल टेस्‍ट हुआ उस पर थोड़ा भी भरोसा नहीं है।'
-मेडिकल टेस्‍ट चपरासी ने किया, डॉक्‍टर अलग बैठे हुए थे।
-मेरा एडवांस मेडिकल टेस्‍ट होना चाहिए।
-मुझे ब्‍लीडिंग हो रही थी और दर्द हो रहा था, लेकिन पुलिस ने कहा कि तुम हैबिचुवल हो।
बीएचयू के स्‍टूडेंट्स ने इंसाफ के लिए शुरू किया प्रोस्‍टेट
-आरोपियों पर कार्रवाई न होने से बीएचयू के छात्रों ने बीएचयू अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेन्ट ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया।
-पीड़ित के साथी विकास ने बताया कि मामला इतना बड़ा है और अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है।
-अगर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला तो छात्र आंदोलन करेंगे।


EmoticonEmoticon

.......