शख्स को मिला 670 करोड़ का मोती, 10 साल से रखा था बिस्तर में दबाकर


फिलीपीन्स के रहने वाले एक शख्स को 10 साल पहले एक बेशकीमती मोती मिला था। लेकिन वह इसे मामलू चीज समझ लिया और बिस्तर के नीचे रख दिया। उसे इतना ही लग रहा था कि इस चीज के मिलने से उसकी किस्मत अच्छी हो सकती है, लेकिन इसके दाम के बारे में भी उसे अंदाजा नहीं था। अब मालूम चला है कि 34 किलो के मोती की कीमत करीब 670 करोड़ रुपए है।हो सकता है दुनिया का सबसे बड़ा मोती...
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वह पेशे से मछुआरा है। यह विशाल मोती उसे फिलीपीन्स के पालावन आईलैंड के पास मिला था। इस मोती की लंबाई करीब 2 फीट है। एक बार शख्स ने इस मोती को एक फिलीपीन्स के एक टूरिस्ट ऑफिसर को दिखाया, इसके बाद इसे इसके राज से पर्दा हट सका। अब फिलीपीन्स के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस इलाके में मोती रखे जाने से अधिक टूरिस्ट इसे देखने के लिए आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे बड़ा मोती हो सकता है। इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले मोती से यह 5 गुना बड़ा है।


EmoticonEmoticon

.......