नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह की पत्नी ने राजधानी में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। भारती सिंह ने आरोप लगाया है कि शख्स ने उनकी बातचीत को सीक्रेटली रिकॉर्ड कर लिया और उसे पब्लिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। विदेश राज्य मंत्री की पत्नी ने शख्स पर 2 करोड़ रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। फैमिली को जानता है आरोपी...
- भारती सिंह ने दिल्ली के तुगलकाबाद रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
- आरोपी का नाम प्रदीप चौहान बताया गया है, जो गुड़गांव का रहने वाला है।
- भारती सिंह का कहना है कि चौहान उनके परिवार को जानता है और उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है।
पति का करियर खत्म करने की दी धमकी
- सिंह की पत्नी ने अपनी एफआईआर में कहा है कि चौहान पिछले कई दिनों से उन्हें धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है।
- "आरोपी के पास मेरे कुछ डॉक्टर्ड ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग्स हैं। उसने मुझसे 2 करोड़ रुपए की मांग भी की है।"
- "रकम न देने पर ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग्स सोशल मीडिया पर डालने और पति का करियर खत्म करने की धमकी दी है।"
- बता दें कि जनरल सिंह 2012 में आर्मी चीफ की पोस्ट से रिटायर हुए थे। इसके बाद इन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
6 अगस्त को कई बार किया फोन
- भारती सिंह के मुताबिक, आरोपी उन्हें ब्लेकमैल करने के मकसद से रात और दिन में फोन किया करता था।
- "आखिरी बार आरोपी ने 6 अगस्त को रात 12 बजे कई बार फोन किया।"

EmoticonEmoticon