हुनान. चीन की एक महिला ने 17 महीने से प्रेग्नेंट होने का दावा किया है। उसका कहना है कि डॉक्टर्स ने प्लेसेंटा पूरी तरह से डेवलप ने होने के चलते डिलिवरी से रोक दिया था। इतने महीनों बाद अब वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, डॉक्टर्स को इन दावों पर भरोसा नहीं हो रहा है। चीन में खबरों में छाईं वांग...
- हुनान की रहने वाली वांग शी अपने दावों को लेकर चीन में खबरों में छाई हुई हैं।
- वांग का कहना है कि वो फरवरी 2015 में प्रेग्नेंट हुईं और उनकी डिलिवरी की डेट नवंबर में थी।
- हालांकि, जब वो डिलिवरी के लिए डॉक्टर के पास गईं तो उन्होंने कहा कि प्लेसेंटा अंडर-डेवलप है।
- उनका कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई और मैं डिलिवरी के लिए तैयार थी।
- उन्होंने बताया कि 14 वें महीने तक डॉक्टर्स प्लेसेंटा के अंडर-डेवलप होने की बात करते रहें और ऑपरेशन से इनकार कर दिया।
- अब 18 महीने पूरे होने पर वांग अंजाम की परवाह किए बिना बेबी को जन्म देने के लिए तैयार हैं।
दावों के सपोर्ट में दिखाए डॉक्युमेंट्स
- वांग ने अपने दावों को साबित करने के लिए लोकल गवर्नमेंट से जारी ऑफिशियल डॉक्युमेंट भी शेयर किए हैं।
- इन डॉक्युमेंट्स में वांग को डिलिवरी की तय प्रक्रिया के तहत बच्चे को जन्म देने की परमिशन दी गई है।
- उनकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलिवरी की स्थितियां नहीं बनी और न ही डिलिवरी हुई।
- वांग का ये भी दावा है कि वो अब तक 30 से ज्यादा बार चेकअप करा चुकी है और इस पर करीब हजार पाउंड खर्च कर चुकी है।
डॉक्टर्स ने खारिज किए दावे
- वांग की कहानी सामने आने के बाद कई मेडिकल एक्सपर्ट्स इन दावों को खारिज कर चुके हैं।
- हुआंग नाम के डॉक्टर का कहना है कि मेरे चेकअप के मुताबिक बेबी 38 हफ्तों का है और सबकुछ नॉर्मल है।
- उन्होंने 17 महीने की प्रेग्नेंसी पर कहा कि वांग के पास इसे साबित करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट नहीं हैं।
- वहीं दूसरे डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी की बात तभी साबित होगी, जब वांग अपने चेकअप और अल्ट्रासाउंड स्कैन के डॉक्युमेंट शेयर करें।

EmoticonEmoticon