जामताड़ा(झारखंड)।एक लड़का और एक लड़की के बीच पहले प्यार होता है फिर दोनों शादी भी करते हैं। शादी के बाद दोनों काम के लिए वेस्ट बंगाल जाते हैं। यहां लड़के की एक शख्स से दोस्ती होती है। ये दोस्त कब उसकी पत्नी का प्रेमी बन जाता है, ये लड़के को पता नहीं चलता। इसके बाद एक दिन वो प्रेमी लड़की की पत्नी के साथ उसी घर में आपत्तिजनक हालत में दिखता है तो पति का गुस्सा फूट पड़ता है। मामला जामताड़ा क्षेत्र के शहरपुरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव का है। गर्भवती है महिला...
-रघुनाथपुर गांव निवासी मिथुन हांसदा की पत्नी बालिका बेसरा को गांव वालों और मिथुन ने रात के करीब 10 बजे मंझलाडीह निवासी उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।
-उसी समय उन लोगों ने गर्भवती बालिका और उसके प्रेमी को घर के दरवाजे से बांध दिया।
-सुबह तक दोनों को रस्सी में बांधकर बीच आंगन में बैठाए रखा गया। उसके बाद पंचायत के मुखिया एवं अन्य पंचायती करने लगे, लेकिन हल नहीं निकला।
- बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस की भी लोगों ने नहीं सुनी और उनकी जमकर पिटाई करते रहे। बाद में बड़े पुलिस ऑफिसर्स के गांव पहुंचे पर मामला शांत हुआ।
महिला का है 5 साल का बेटा
-गांव वालों के मुताबिक मिथुन हांसदा एवं बालिका बेसरा का 5 साल का एक बेटा भी है।
-पति-पत्नि पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने के लिए जाते थे। यहीं पर बालिका की पहचान मिथुन के एक दोस्त से हो गई।
-धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध बन गए और मंगलवार की रात पति एवं अन्य ने उन्हें घर में आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथों पकड़ लिया।

EmoticonEmoticon