आपने ऐसे किस्से तो बहुत सुने होंगे जैसे बाॅलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने हाल ही में शादी की और उनकी बेटी ने उनकी नयी नवेली पत्नी से झगड़ा कर लिया अब हाल ही में कुछ ऐसा ही किस्सा सामने आया है जिसमे कोई और नहीं बल्कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रुति हसन ने अपने पिता कमल हासन की गर्लफ्रेंड के साथ जमकर झगड़ा कर लिया। हम आपको बता दे कि कमल की आने वाली नई कॉमेडी फिल्म 'शाबाश नायडू' का पहला शेड्यूल मुसीबत में पड़ गया है। इसका कारण फिल्म की एक्ट्रैस श्रुति हासन और कॉस्टयूम डिजाइनर गौतमी तड़ीमाला का झगड़ा माना जा रहा है।
खबरों के मुताबिक हाल ही में श्रुति और गौतमी का बहुत बड़ा झगड़ा हुआ, जिसकी वजह से फिल्म का पहला शेड्यूल रोक दिया गया। सूत्रों की मानें तो गौतमी डायरैक्टर कमल हासन की गर्लफ्रैंड हैं आैर फिल्म में कॉस्टयूम डिजाइनर का काम कर रही हैं। एक्ट्रैस श्रुति हासन गौतमी की बनाई डिजाइनर ड्रैस नहीं पहनना चाहती आैर यह बात उन्होंने पहले भी कई बार बताई थी। लेकिन जब फिल्म के सेट पर श्रुति को वह ड्रैस पहनने को कहा तो वह भड़क गई और जमकर झगड़ा करने लगी। इस वजह से फिल्म के पहले दिन की शूटिंग रोक दी गई।
आपको बता दें कि फिल्म 'शाबाश नायडू' के डायरैक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर कमल हासन हैं। उन्हें श्रुति और गौतमी के झगड़े के बारे में सब पता था लेकिन वह इस बात में पड़ना नहीं चाहते हैं।शायद उनका मानना है कि गर्लफ्रैंड या बेटी में से किसी एक की साईड लेने से बात आैर बिगड़ सकती है। कमल हसन कई दिनों से चोट लगने की वजह से बेड रेस्ट पर हैं। सितंबर के सेकंड वीक में वह फिल्म की शूटिंग शुरू कर देगें।

EmoticonEmoticon