कानपुर.यहां एक शख्स जिस बार डांसर पर रुपए लुटाता था उसी से मोहब्बत हो गई। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली और बच्चे भी हो गए। हालांकि, सात फेरों का बंधन तब खतरे में पड़ गया, जब विवाहिता अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची। लड़के के परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। ससुराल वालों ने किया विरोध तो घर में घुसकर धरने पर बैठ गई बार डांसर बहू...
-ससुराल वालों के विरोध करने के बावजूद बहू घर से नहीं निकली।
-पीड़ित बहू समीरा का कहना है कि उसे और उसके बच्चे को इस घर में रहने का अधिकार है।
-कुछ भी हो जाए, मैं इस घर से नहीं निकलूंगी।
-पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसके पति की शादी कहीं और कराना चाहते हैं।
ये है पूरा मामला
-मामला कानपुर के बाबूपुरवा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के निवासी मो. असलम चप्पल बनाने का काम करते हैं।
-परिवार में पत्नी जमीला बेगम और इकलौती बेटी समीरा है।
-समीरा की शादी 5 साल पहले लखनऊ के रहने वाले मो. अरमान से हुई थी, लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही उससे तलाक हो गया।
-अरमान का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था। उससे समीरा को एक 4 साल की बेटी है। इसके बाद समीरा मायके में रहने लगी।
ऐसे हुई रवि से मुलाकात
-समीरा ने बताया कि शादी टूटने के बाद उसकी मुलाकात रवि पांडेय से तब हुई जब वह परिवार के साथ देवाशरीफ जा रही थी।
-रवि के ट्रेवल्स एजेंसी से एक कार बुक कराई थी। उसी दौरान रवि और मैंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगे।
-इसके बाद हम दोनों मिलने-जुलने लगे, लेकिन रवि को मैंने अपने बारे में सब कुछ बता दिया था।
-7 जनवरी 2014 में रवि से आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट मैरिज की।
-रवि के परिवार वाले इसलिए मुझे रखने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि मैं दूसरे धर्म से हूं।
ऐसे बनी बार डांसर
-समीरा ने बताया कि शादी टूटने के बाद एक सीसीएम कंपनी में काम करती थी। यहां आने वाले कंटेनर का बिल बनाने का काम था।
-यहां एक शख्स ने बताया कि तुम कोलकात्ता चली जाओ, वहां पर अच्छी सैलरी मिलेगी और वही रहो। काफी सारी लड़कियां वहां जॉब करती है।
-उसके कहने पर जब मैं वहां गई तो देखा कि बार डांसर की जॉब है।
-3 महीने तक वहां काम किया, लेकिन रवि के कहने पर मैं वहां से वापस लौट आई। हालांकि, इस दौरान लाखों रुपए कमाया।
विदेशों तक गई बार डांसर के रूप में
-बार डांस के लिए वह दुबई ,कोलकात्ता, मुंबई समेत कई जगह पर गई।
-समीरा ने बताया कि हम जहां भी जाते थे 4 से 6 माह का टूर होता था।
-इसके एवज में मोटी रकम दी जाती थी, जब भी रवि को रुपए की जरूरत होती थी तो मुझे फोन करता था।
-मैं उसके एकाउंट में कभी 50 हजार, कभी 10 से 20 हजार रुपए भेजती रहती थी।
-रवि अपने दोस्तों के साथ आता था तो वह भी मुझ पर रुपए लुटाता था।
रवि को कार खरीदने के लिए दिए 12 लाख रुपए
-रवि को एक नई कार खरीदनी थी तो मैंने उसे 12 लाख रुपए दिए थे।
-रवि से मुझे एक बेटा और बेटी हुई, लेकिन बीमारी की वजह से बेटे की मौत हो गई। बेटी मेरे पास है।
-जब मैंने बार डांसर वाला काम बंद कर दिया तो मेरे पास रुपए नहीं बचे, क्योंकि जो कुछ मेरे पास था, सब रवि को दे दिया।
-अब रवि मुझे बात करने को भी तैयार नहीं है।
-बेटी बीमार है, इसके बावजूद उसको देखने भी नहीं आ रहा है।
-फोन करने पर मुझे गंदी-गंदी गालियां देता है।
घर में नहीं रखा गया तो बेटी सहित कर लूंगी सुसाइड
-समीरा का कहना है कि रवि के पिता ओमप्रकाश सीओडी से रिटायर्ड हैं और उनका भाई विकास ट्रेवल्स का काम देखता है।
-उन्होंने किचन में ताला लगा दिया है। मुझे पानी तक नहीं पीने दे रहे हैं।
-यदि यह मुझे घर पर नहीं रखेंगे तो मैं बच्चे के साथ खुद को खत्म कर लूंगी।
-रवि के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं, लेकिन मेरे जीते जी यह कभी नहीं हो सकता है।
समीरा के पति ने कहा
-समीरा के पति रवि ने कहा, मैं समीरा को अलग रूम लेकर रहने को तैयार हूं, लेकिन वह राजी नहीं है।
-उसका कहना है कि इसी घर में ही रहूंगी, लेकिन परिवार समीरा को रखने को तैयार नहीं हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
-बाबूपुरवा थानाध्यक्ष अशोक सिंह के मुताबिक, युवती अपनी ससुराल में गई थी।
-उसके बच्चे भी हैं। दोनों के बीच समझौता कराया जा रहा है।
-वह अब अपने ससुराल में ही रहेगी, इस बात पर उसका पति भी राजी है।