गधी के एक चम्मच दूध की कीमत है 50 रुपए, घंटों इंतजार के बाद भी लेते हैं लोग


गाय, भैंस, बकरी के अलावा ऊंटनी के दूध के फायदों के बारें में तो सबको पता है। लेकिन इन दिनों लोग इन दूध की बजाय गधी के दूध को पीना ज्यादा पसंद कर रहे है। भारत के विशाखापट्टनम में लोग गधी का दूध लेने के लिए घंटों इंतजार में खड़े रहते हैं। इस दूध की कीमत 50, 100 रुपए लीटर नहीं बल्कि 2000 रूपये लीटर होती है। इस भारी कीमत को देकर भी लोग इस दूध को खरीद रहें हैं।क्यों खरीद रहे हैं लोग इतना महंगा दूध...
माना जाता है कि गधी के दूध में मां के दूध के समान ही गुण पाएं जाते हैं। यह दूध बच्चे के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इसका दूध नवजात शिशु के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इस दूध के पीने से अस्थमा व खांसी की समस्या का निदान होता है। पौष्टिक गुणों से भरपूर यह दूध असानी से मिलना मुश्किल होता है। इस दूध में लाइसोजाइम जैसे तत्व की काफी अधिक मात्रा पाए जाते हैं। जो बच्चे की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।


EmoticonEmoticon

.......