अजमेर (राजस्थान).रक्षाबंधन पर गुरुवार को सरकार की आेर से महिलाओं के लिए दी गई फ्री यात्रा का बहनों ने खूब फायदा उठाया। बस स्टैंड पर दिनभर भारी भीड़ रही। बुधवार रात 12 बजे से ही रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ लग गई थी। जैसे ही बस स्टेंड पर लगी जिसे जहां से जगह मिली वहीं से बस में चढ़ गया। भाई के हाथ पर राखी बांधने का ऐसा जुनून की महिलाएं खिड़की से भी बस में घुस गईं। ये धक्का-मुक्की पूरे राजस्थान में जगह-जगह देखने को मिली। पुरुषाें के लिए सीट मुश्किल, महिलाओं का रहा कब्जा...
- बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे तक बुकिंग क्लर्कों ने टिकट काटकर सीट देने की व्यवस्था कर रखी थी, मगर भीड़ बढ़ने के साथ ही महिलाओं ने टिकट लेने और सीट सेल करना बंद कर दिया।
- बसों के प्लेटफार्म पर लगने के पहले ही महिलाओं की भीड़ बसों में सीटों को रोकने के लिए मशक्कत करती दिखाई दी।
- कई बसों में पुरुषों के लिए रिजर्व सीटों पर भी महिलाएं बैठ गई, जो नहीं उठ रही थी।
- वहीं कई महिलाओं ने फ्री यात्रा का परहेज रखते हुए भीड़ से बचने के लिए एक दिन पहले ही यात्रा कर ली।


EmoticonEmoticon