किसी ने वॉट्सऐप पर आपको कर दिया है ब्लॉक? ऐसे करें खुद को Unblock









गैजेट डेस्क। क्या आपको भी किसी ने वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है? अगर ऐसा है तो दुखी होने की जरूरत नहीं। आप चाहें तो उनके वॉट्सऐप पर खुद को अनब्लॉक कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं इसकी ट्रिक। बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आप खुद को किसी के भी वॉट्सऐप अकाउंट से अनब्लॉक कर सकते हैं।
सबसे पहले इस बात का पता लगाएं कि क्या वाकई आपको ब्लॉक किया गया है:
Related

    घर बैठे प्लास्टिक की बॉटल से बनाएं स्पीकर, 15 मिनट में हो जाएगा काम
    मुंबई के सबसे सस्ते मार्केट: AC, स्मार्टफोन, कैमरा आधे दाम में मिलते हैं गैजेट्स
    बेहद खतरनाक और वल्गर हैं ये 8 Adult Apps, बच्चों को रखना चाहिए इनसे दूर

ऐसे पता करें-
- सबसे पहले चेक करें कि आपके फ्रेंड की प्रोफाइल पिक्चर, लास्ट सीन या वॉट्सऐप स्टेट्स दिख रहे हैं या नहीं।
- अगर नहीं दिख रहे तो समझ लें कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है।
- दूसरा तरीका ये है कि आपने वॉट्सऐप पर फ्रेंड को कोई मैसेज भेजा और यह केवल एक टिक दिखाता है तो इसका मतलब है कि मैसेज सेंड हो गया लेकिन डिलीवर नहीं हुआ यानि आपको ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, ये हो सकता है कि ऐसा सर्वर एरर की वजह से भी हुआ हो।
अगर ऊपर दी गई दोनों चीजें हैं तो आपको यकीनन ब्लॉक कर दिया गया है।
जरूरी सवाल- (ये वो सवाल हैं जो यूजर्स ने हमसे फेसबुक पेज पर पूछे थे)
1. ये ट्रिक क्या हर बार काम करेगी?
जवाब-खुद को अनब्लॉक करने की इस प्रॉसेस में आपको वॉट्सऐप का बैकअप नहीं मिलेगा। अगर आपने बैकअप रिस्टोर किया तो अनब्लॉक नहीं हो पाएंगे।
2. ये ट्रिक आईफोन के लिए भी है?
जवाब- नहीं ये सिर्फ एंड्रॉइड फोन्स के लिए है। इसके अलावा, वॉट्सऐप के नए वर्जन में ये तब तक काम नहीं करेगी जब तक आप उसका पूरा डाटा ऐप सेटिंग्स से जाकर क्लियर नहीं कर देते हैं।
3. डाटा क्लियर करना क्यों है जरूरी?
जवाब-वॉट्सऐप का डाटा अलग-अलग फोल्डर में सेव रहता है एक फोल्डर फोन मेमोरी में, एक मेमोरी कार्ड में। दोनों जगह में से एक में भी रह गया तो दिक्कत होगी।
4. क्या मेरी फोटोज भी डिलीट हो जाएंगी?
जवाब-नहीं वॉट्सऐप की फोटोज नहीं डिलीट होंगी। सिर्फ मैसेज चैट हिस्ट्री जाएगी। फोटोज गैलरी में सेव होती हैं उनपर वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट करने के कोई असर नहीं होगा।nblock


EmoticonEmoticon

.......