ग्वालियर। एक कागज गुम होने पर स्कूल में टीचर ने 7वीं क्लास के मासूम बच्चे को कई बार बेइज्जत करके प्रताड़ित किया। इससे दुखी होकर उसने सुसाइड नोट लिखा और मां की साड़ी को पंखे में फंसाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने इस मासूम को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। यह है मामला......
-मुरैना के जौरा कस्बे में देवदत्त दांतरे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा प्रियांशु मुरैना के टीएसएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने जाता था।
-सोमवार की शाम को प्रियांशु स्कूल से 4 बजे लौटा और अपने को कमरे में बंद कर लिया। 4.40 पर उसका छोटा भाई तेजस कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।
-उसने खिड़की से झांका तो प्रियांशु छत पर पंखे से लटका हुआ था। तेजस ने तुरंत अपनी मां को खबर की। उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था।
-घर की महिलाएं ही खिड़की से कमरे में गई और प्रियांशु को छत से उतारा। प्रियांशु ने मां की साड़ी से ही फंदा बनाकर सुसाइड किया था।
सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई
-13 साल के प्रियांशु ने सुसाइड करने से पहले कॉपी में नोट लिखा। इस नोट में उसने लिखा कि स्कूल के डीएस सेंगर सर ने मुझे जमकर प्रताड़ित किया।
-इससे दुखी होकर वह सुसाइड कर रहा है। प्रियांशु ने यह भी लिखा कि पापा-मम्मी व भाई इस कदम से नाराज होंगे, लेकिन उसके पास कोई रास्ता नहीं है।
इसी साल लिया था एडमिशन
-प्रियांशु ने इसी साल जुलाई में मुरैना के टीएसएस स्कूल की कक्षा सातवीं में एडमिशन लिया था। -उधर पुलिस का कहना है कि वह प्रियांशु से सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
-पुलिस ने भी इस मामले में ढीली कार्रवाई करते हुए मामले को एक दिन दबाकर रखा। बुधवार की सुबह यह मामला उजागर हो गया।

EmoticonEmoticon