गैजेट डेस्क।आजकल लोग एक से ज्यादा सिम कार्ड यूज करते हैं। डुअल सिम स्लॉट वाला स्मार्टफोन न हो तो काफी मुश्किल हो जाती है। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं, जिसमें स्लॉट में सिम और दूसरे में सिम या मेमोरी कार्ड यूज किया जा सकता है। ऐसे में कभी अगर दो सिम और मेमोरी कार्ड एक साथ में यूज करना पड़ जाए तो काफी दिक्कत आ जाती है। एंड्रॉइड यूजर्स ऐसे यूज कर सकते हैं 2 नंबर...
अगर आपके सामने भी ये समस्या अक्सर आती है तो हम आपको इसका हल बता रहे हैं। एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक सिम में 2 नंबर यूज करना काफी आसान है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से TextMe ऐप अवेलेबल है।
स्टेप नंबर 1-
सबसे पहले प्ले स्टोर से TextMe ऐप डाउनलोड कर इसे फोन में इंस्टॉल करें।
स्टेप नंबर 2-
अब ऐप को ओपन करें और नाम, ई-मेल आई़डी और मोबाइल नंबर फिल करें।
स्टेप नंबर 3-
अब अगर आप किसी को अगल नंबर से मैसेज करना चाहते हैं तो ऐप में ऊपर की तरफ बने मैसेज आइकॉन पर टैप करें। इसके बाद वो कॉन्टैक्ट नंबर सिलेक्ट करें जिसे आप अलग नंबर से मैसेज भेजना चाहते हैं। कम्पोज में जाकर मैसेज कम्पोज करें और सेंड कर दें।
स्टेप नंबर 4-
अलग नंबर से कॉल करने के लिए ऐप में ऊपर की तरफ दिए गए फोन आईकॉन पर टैप करें, जिसे कॉल करना चाहते हैं उसका नंबर डायल करें और कॉल करें।
क्या हैं खूबियां और कमियां-
- TextMe ऐप पूरी तरह से फ्री है।
- ये इंडिया सहित 40 देशों में अवेलेबल है।
- इससे फ्री में कॉल और मैसेज किया जा सकता है।
- इस ऐप से फ्री में इंटरनेशनल कॉल्स भी किए जा सकते हैं।
- एक से ज्यादा नंबर्स एड करना चार्जेबल होगा।






EmoticonEmoticon