पटना. पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहने वाली इंटर आर्ट्स की फर्जी टॉपर रूबी राय बाल सुधार गृह से जमानत पर छूटकर इन दिनों वैशाली जिले के भगवानपुर में स्थित अपने घर में रह रही है। बुधवार को घर की तलाशी लेने पहुंची एसआईटी की टीम और पुलिस पर रूबी भड़क गई। उसने पुलिस को घर से चले जाने के लिए कहा। करीब एक घंटे तक चली बहस के बीच रूबी ने SIT, पुलिस और वहां मौजूद अन्य लोगों को अपशब्द तक कहे। रूबी ने नहीं लेने दी घर की तलाशी...
- एसआईटी की टीम भगवानपुर थाने की पुलिस के साथ रूबी राय के घर पहुंची। टीम को रूबी के विरोध का सामना करना पड़ा।
- जैसे ही एसआईटी ने रूबी राय से घर की तलाशी लेने की बात की एकाएक रूबी आक्रामक तेवर में आ गई और भला बुरा कहने लगी।
- रूबी का तेवर देख पुलिस भी सहम गई। उसने पुलिस को अपने घर की तलाशी नहीं लेने दी।
- स्थिति को भांपते हुए एसआईटी ने भगवानपुर के थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या को इसकी सूचना दी।
- विक्रम ने रूबी को काफी समझाया तब वह पहले लिखी गई अपनी दो कॉपी लाकर पुलिस को दे दी।
- लाख प्रयास के बाद भी रूबी ने पुलिस को घर में घुसने नहीं दिया। थक हारकर एसआईटी को घर की तलाशी लिए बिना ही लौटना पड़ा।
क्या है मामला?
- इंटर आर्ट्स और साइंस के रिजल्ट में वैशाली के भागलपुर के VR कॉलेज के स्टूडेंट सौरभ श्रेष्ठ, राहुल कुमार और रूबी राय ने टॉप किया था।
- एक टीवी चैनल ने साइंस टॉपर सौरभ और आर्ट्स टॉपर रूबी राय का स्टिंग किया।
- वीडियो फुटेज में रूबी राय पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहती हुई सुनी गई। सौरभ को साइंस का बेसिक नॉलेज तक नहीं था।
- इसके बाद बिहार बोर्ड ने 3 जून को 1 से 5 रैंक तक टॉप किए स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया।
- रूबी राय इस इंटरव्यू में नहीं आई। वहीं, सौरभ ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि सवाल नहीं पूछिए, सुसाइड कर लूंगा।
- रूबी राय 25 जून को बोर्ड ऑफिस में टेस्ट देने आई थी। टेस्ट के बाद रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
- इस केस में VR कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय और बिहार बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर लालकेश्वर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

EmoticonEmoticon