पंजाब में जीत के लिए कांग्रेस कर रही प्रयास


नई दिल्ली:
एक ओर जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तरप्रदेश चुनाव में अपनी जीत की तैयारियों में लगी है वहीं कांग्रेस पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए भी तैयारी कर रही है। मगर यहां पर आम आदमी पार्टी एक प्रमुख प्रतिस्पर्धी दल बना हुआ है। पंजाब में प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अंबिका सोनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान राहुल ने उम्मीद जताई कि पंजाब में कांग्रेस की सुबह जरूर होगी।

पंजाब में पार्टी को जीत दिलवाने के लिए राहुल स्वयं की हालातों की समीक्षा करने में लगे हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से लक्ष्यगत बात भी की। उन्होंने कहा कि जनता अकालीदल और भाजपा के गठबंधन से उब चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का अभियान जो कि दिल्ली सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में चल रहा है

वह कमजोर है ऐसे में कांग्रेस के लिए काफी अवसर हैं। आम आदमी पार्टी में भी नेताओं की कमी है पंजाब के हालातों पर चर्चा करने वाले नेताओं में कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी भी अन्य नेताओं के साथ शामिल थीं।


EmoticonEmoticon

.......