सलमान के फैन्स पर भड़के योगेश्वर, कहा- देश में कुत्तों को भौंकने का हक है


स्पोर्ट्स डेस्क. ओलिंपिक से खाली हाथ लौटे रेसलर योगेश्वर दत्त ने मेडल नहीं जीत पाने पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी। मंगलवार को फेसबुक लाइव चैट पर उन्होंने फैन्स से कहा कि जिन लोगों को मेरी हार से दुख पहुंचा है उनसे माफी मांगता हूं। साथ ही उन्होंने सलमान खान के फैन्स पर जमकर गुस्सा निकाला। सलमान फैन्स पर इसलिए भड़के योगेश्वर...
- फैन्स से रूबरू होते हुए योगोश्वर ने कहा, ‘जिन्हें मेरी हार से दुख पहुंचा, उनसे मैं माफी मांगता हूं।’
- ‘लेकिन आप निराश न हों, उम्मीद पर ही दुनिया कायम है।’ योगेश्वर ने माना कि उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही।
- साथ ही उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जो सलमान के फैन हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ताने मार रहे थे।
- योगेश्वर ने कहा, ‘मेरे पास कई ऐसे लोगों के मैसेज भी आए हैं जो किसी सुपरस्टार के फैन हैं और मुझे भला-बुरा कह रहे हैं।’
- ‘मैं कहूंगा कि कुत्तों को भौंकने का पूरा हक है और वो भौंकते रहें।’
- गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को रियो ओलिंपिक का गुडविल एम्बेसडर बनाए जाने का सबसे पहले विरोध योगेश्वर ने ही किया था।
- वहीं, पहले राउंड में हारकर ओलिंपिक से बाहर होने वाले योगेश्वर दत्त हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स के निशाने पर आ गए थे।
- बता दें कि 21 अगस्त को योगेश्वर पहले ही राउंड में मंगोलिया के पहलवान से 0-3 से हार गए थे।


EmoticonEmoticon

.......