मुजफ्फरपुर.बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विधवा ने अपने देवर पर शादी के नाम पर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि हसबैंड की मौत के बाद दोनों फैमिली की सहमति से वे दोनों लिव इन में रहने लगे थे। अब जब भी वो शादी की बात कहती है तो उसका देवर इनकार कर देता है। जानें क्या है पूरा मामला....
- अहियापुर की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, इस मामले में पंचायत में पहले सुनवाई हुई जिसके बाद पंचायत ने उसे FIR कराने का सुझाव दिया।
- शुक्रवार को पीड़िता ने देवर के खिलाफ महिला थाने में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता के मुताबिक, पहले हसबैंड से उसे एक बेटा भी है।
देवर से शादी के नाम पर लिया था दहेज
- पीड़िता के मुताबिक, हसबैंड की मौत के बाद ससुरालियों ने दहेज के नाम पर एक मोटरसाइकिल भी ली थी।
- उसने बताया कि जब भी वो शादी की बात कहती है तो उसका देवर इसे मात्र औपचारिकता की बात कहता है और इनकार कर देता है।

EmoticonEmoticon