गैजेट डेस्क। LG अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V20 की सेलिंग शुरू करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है
कि कंपनी 2 अक्टूबर से इसकी सेलिंग शुरू करेगी। पहले सेलिंग साउथ कोरिया, अमेरिका, एशिया में की जाएगी। वहीं, कुछ देशों की ई-कॉमर्स साइट इस हैंडसेट की 17 अक्टूबर से प्री-बुकिंग करेंगी। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 नॉगट के साथ आएगा। हाईटेक हैं LG V20 के फीचर्स...
LG ने V20 स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम MSM8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होगा। ये टू कोर्स 2.15GHz और एक अन्य 1.6GHz की स्पीड पर रन करेगा। साथ ही, ये पावरफुल डुअल कैमरे से लैस है। इसमें 135 डिग्री तक कवर करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस के साथ 75 डिग्री तक कवर करने वाला 16 मेगापिक्सल लेंस होगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल को होगा, जो 120 डिग्री तक कवर करेगा। ये स्मार्टफोन डुअल स्क्रीन के साथ आएगा।
एंड्रॉइड N के साथ आएगा LG V20 :
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। ये एंड्रॉइड का लेटेस्ट OS भी है। गूगल ने एंड्रॉइड N को ऑफिशियली 22 अगस्त, 2016 को लॉन्च किया था। इसके बाद इसे सबसे पहले गूगल के नेक्सेस स्मार्टफोन में लाया गया था। इसके बाद, अब इसे LG V20 में इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या होगी LG V20 की प्राइस :
LG ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ऐसा मान जा रहा है कि साउथ कोरिया में इसकी कीमत 804 डॉलर यानी लगभग 53,000 रुपए हो सकती है।






EmoticonEmoticon