आप में नवजोत के जाने पर सस्पेंस बरकरार, केजरी टीम ने किया इशारा- शर्तें नहीं मान सकते, सिद्धू पर छोड़ा फैसला



नई दिल्ली. नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सस्पेंस जारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू आप में शामिल होने के लिए दो शर्तें रखी हैं। पहली- उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाया जाए। दूसरी- पत्नी को टिकट दिया जाए। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही मांगे आप ने खारिज कर दीं। बता दें कि सिद्धू बीजेपी के राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले राज्यसभा की सदस्यता से रिजाइन कर दिया था। कयास थे सिद्धू 15 अगस्त को आप में शामिल हो सकते हैं। सीएम कैंडिडेट बनना चाहते हैं...
- 'आप' सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में खुद को सीएम कैंडिडेट बनाए जाने और पत्नी के लिए टिकट की शर्त रखी थी।
- पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप ने पति-पत्नी दोनों को टिकिट देने से इनकार करते हुए कहा कि पार्टीं संविधान के मुताबिक एक ही फैमिली के दो लोगों को टिकट नहीं दिए जा सकते।
आप ने कहा- फैसला सिद्धू के हाथों में
- पंजाब के 'आप' नेता दुर्गेश पाठक के मुताबिक- फैसला सिद्धू को लेना है। अगर वे आप में आते हैं तो स्वागत है।
- सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू ने कहा है कि अगर पत्नी को टिकट नहीं दिया गया तो वे आप ज्वॉइन नहीं करेंगे। सिद्दू 12 अगस्त को केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं।
भगवंत मान के फेवर में आप नेता
- पंजाब में आप के कुछ नेता भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट बनाए जाने के फेवर में हैं। अब माना जा रहा है कि सिद्धू और आप के बीच बातचीत लगभग टूट चुकी है।
- सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दोबारा शुरु होने के आसार कम हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धू कांग्रेस के भी संपर्क में हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: राज्यसभा से रिजाइन के वक्त सिद्धू ने कौन सा बड़ा खुलासा किया था...


EmoticonEmoticon

.......