नई दिल्ली। देश में सोलर बिजनेस के मौके बढ़ रहे हैं। आप भी 20 से 50 हजार रुपए का इंवेस्टमेंट करके बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर सोलर बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। ये कंपनियां बिजनेस आपको एसोसिएट से लेकर डीलर, डिस्ट्रिब्यूटर, फ्रेंचाइजी बनाने का मौका दे रही हैं। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी कंपनियां ऐसे मौके दे रही हैं और आप उनके साथ कैसे जुड़ सकते हैं।20 से 32 हजार रुपए में लें फ्रेंचाइजी
सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन एंड कमीशनिंग कंपनी भारत सोलर एनर्जी द्वारा देश भर में फ्रेंचाइजी दी जा रही है। इसके लिए अलग अलग चार्ज लिए जा रहे हैं। टाउन में फ्रेंचाइजी लेने वालों को 20 हजार रुपए, टियर थ्री सिटी में 25 हजार रुपए, टियर टू सिटी में 28 हजार रुपए और टियर वन सिटी में 32 हजार रुपए देने होंगे। आप फ्रेंचाइजी लेकर केवल 150 वर्ग फुट जगह पर अपना ऑफिस खोल सकते हैं। कंपनी की ओर से ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिसके लिए अलग से चार्ज लिया जाता है।5 हजार में बने बिजनेस एसोसिएट
सोलर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सु-कैम द्वारा देश भर में बिजनेस एसोसिएट बनाए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, मात्र 25 हजार रुपए में कोई भी कंपनी का बिजनेस एसोसिएट बन सकता है। कंपनी इस पैसे से सोलर बिजनेस की पूरी ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के बाद आप कंपनी के साथ बिजनेस एसोसिएट के तौर पर जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में लोगों को बताना होगा और यदि लोग कंपनी के प्रोडक्ट्स इंस्टॉल करते हैं तो आपको प्रोडक्ट कॉस्ट के हिसाब से कमीशन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि आप बिजनेस एसोसिएट बन कर 10 हजार रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।50 हजार रुपए में बने सोलर सिस्टम इंटिग्रेटर
अगर आपके पास टेक्निकल टीम है तो आप सु-कैम के सोलर सिस्टम इंटिग्रेटर भी बन सकते हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से 50 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके बाद आप ऑर्डर लेकर कंपनी के प्रोडक्ट्स इंस्टॉल और कमीशन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से पहले से तय कीमत पर प्रोडक्ट्स दिए जाते हैं।50 हजार रुपए में लें डीलरशिप
सोलर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां देश भर में डीलर्स बना रही हैं। इसके लिए अलग अलग स्कीम्स चलाई जा रही हैं। आप दो लाख रुपए इंवेस्टमेंट करके सोलर डीलरशिप ले सकते हैं। सु-कैम के मुताबिक, डीलरशिप लेने के लिए आपके पास सेल्स और टैक्निकल टीम होनी चाहिए। कंपनी मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग सपोर्ट देगी। वहीं, भारत सोलर एनर्जी द्वारा 50 हजार रुपए लेकर डीलरशिप दी जाती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि डीलरशिप के लिए डीलर को कम से कम 2 लाख रुपए की पहली बिलिंग करानी होगी। यानी कि पहली बार कम से कम 2 लाख रुपए का सामान लेना होगा।डिस्ट्रिब्यूटरशिप के लिए 6 लाख रुपए इंवेस्ट करें
भारत सोलर एनर्जी का कहना है कि पहली बिलिंग 6 लाख रुपए के साथ ही आप कंपनी का डिस्ट्रिब्यूटरशिप ले सकते हैं। कंपनी द्वारा 90 हजार रुपए फीस के रूप में लिए जाएंगे। वहीं, सोलर पावर कंपनी मोजरबियर, इंडोसोलर, आदित्य सोलर की डिस्ट्रिब्यूटरशिप लेने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। इस पर खर्च कितना आएगा, इसका विवरण इन कंपनियों की वेबसाइट पर नहीं है।
8 हजार रुपए में बनें एजेंट
भारत सोलर एनर्जी अपने प्रोडक्ट्स बेचने या सोलर प्लांट इंस्टॉल कराने के लिए कमीशन एजेंट भी रखती है। इसके लिए कंपनी केवल 8 हजार रुपए फीस के रूप में लेती है। इसके बाद आप कंपनी के प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। कंपनी बदले में आकर्षक कमीशन भी देती हैं। आप दूसरी कंपनियों से संपर्क करके उनकी एजेंसी के बारे में पता कर सकते हैं।






EmoticonEmoticon