मुंबई.'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल से पॉपुलर हुईं सोनारिका भदौरिया बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'सांसें' का पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में सोनारिका के अपोजिट रजनीश दुग्गल नजर आएंगे। डायरेक्टर राजीव एस रुइया की इस फिल्म के पोस्टर को देखकर लगता है कि यह एक हॉरर फिल्म होगी। गौरतलब है कि सोनारिका ने 2015 में 'Jadoogadu' से साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री ली थी। वहां उनकी दो अन्य फिल्में इसी साल रिलीज हुई हैं। सोशल मीडिया पर बिकिनी फोटो शेयर कर बटोरी थीं सुर्खियां...
इसी साल जून में सोनारिका तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की थी और उसपर यूजर्स के भद्दे कमेंट्स आने लगे थे। तब सोनारिका ने ऐसे यूजर्स को लताड़ते हुए लिखा था, "नहीं जानती हम किस दुनिया में जी रहे हैं। वेस्टर्न कंट्रीज में लोग बॉडी शेमिंग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारे देश में लड़की का बिकिनी पहनना क्राइम हो गया है।कुछ देर पहले मैंने बिकिनी में फोटो पोस्ट की और चंद मिनटों में डिलीट कर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि लोग मुझे कोस रहे थे और शर्मसार करने से पीछे नहीं हट रहे थे। हालांकि, मैं इसे इग्नोर कर सकती थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इतनी मैच्योर नहीं हुई कि नेगेटिविटी झेल सकूं।"
पिता बिजनेसमैन तो मां हैं होममेकर...
23 साल की सोनारिका भदौरिया का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। उनके पिता कंस्ट्रक्शन बिजनेस करते हैं, जबकी मां होम मेकर हैं। 2 दिसंबर 1992 में मुंबई जन्मी और पली बढ़ी सोनारिका ने यही के यशोधाम हाई स्कूल एंड सीनियर कॉलेज से पढ़ाई की। टीवी पर उन्होंने साल 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' शो से कदम रखा था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के लिए भी जाना जाता है।
धार सभी प्रमुख सेवाओं
के लिए जरूरी हो जाएगा। ऐसे में आधार के अंदर फीड आपके सेंसिटिव
इन्फॉर्मेशन की सिक्योरिटी आने वाले दिनों में काफी अहम होगी। आज हम
आपको...
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-PERS-FINP-now-you-can-lock-and-unlock-your-aadhar-to-avoid-misuses-business-news-hindi-5418452-P.html
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-PERS-FINP-now-you-can-lock-and-unlock-your-aadhar-to-avoid-misuses-business-news-hindi-5418452-P.html

EmoticonEmoticon