रोहतक। दिल्ली बाईपास चौक पर एक साथ तीन दुकानों को देखकर हर कोई चौंक जाता है। चौंके भी क्यों नहीं... ये तीनों दुकानदार दुनिया के सबसे बड़े देसी घी के दो-दो फीट के परांठे बनाते हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सभी में अजीब तरह के ऑफर देने की होड़ सी मची है। जानिए क्या है इनके ऑफर...
- तपस्या परांठा जंक्शन : 50 मिनट में 2 फीट के तीन परांठे खाओ, उम्र भर खाना फ्री पाओ।
- सालासर बालाजी परांठा हाउस : 60 मिनट में 2 फीट के तीन परांठे खाओ, 11000 रुपए नगद या उम्र भर फ्री खाना पाओ।
- जस्ट बालाजी परांठा हाउस : 75 मिनट में 2 फुट के तीन परांठे खाओ, 5100 रुपए नगद इनाम व उम्रभर फ्री खाना पाओ।
ये है खासियत
- व्यास : 2 फीट
- वजन : 1200 ग्राम
- स्टफिंग : 700 ग्राम
- कीमत : 150-350 रुपए
- वैरायटी : 40
अश्विनी खा चुके हैं तीन परांठे
तपस्या परांठा जंक्शन के संचालक मुकेश गहलावत ने बताया कि उन्होंने 2008 से दो फीट के परांठे बनाने शुरू किए थे। उनके यहां पूरे देश और विदेश के लोग भी परांठा खाने के लिए रुकते हैं। पिछले वर्ष भैसरू के अश्विनी ने तीन परांठे खाकर चुनौती को पूरा किया। अब वे एक वर्ष से अश्विनी को फ्री खाना खिला रहे हैं।

EmoticonEmoticon