पीलीभीत. यहां एक महिला ने खुद चेहरे को जलाकर अपनी खूबसूरती खत्म कर ली। महिला का पति उसके कैरेक्टर पर शक करता और इसी बात को लेकर उसे पीटता था। इससे परेशान होकर उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।खतरनाक हो गया महिला का खूबसूरत और बिंदास होना...
- मामला पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का है।
- यहां एक महिला के लिए सुंदर, चंचल स्वभाव और हंसमुख होना खतरनाक साबित हुआ।
- इसी वजह उसका पति कैरेक्टर पर शक करता था।
- इसी वजह से उसकी अक्सर पिटाई करता था।
- इससे परेशान होकर महिला ने अपने चेहरे को जला लिया और बोली 'लो खत्म कर ली मैंने अपनी खूबसूरती।'
6 साल पहले हुई थी शादी
- इलाके के निर्मल कुमार की शादी 6 साल पहले पीलीभीत से कुछ दूरी पर स्थित गांव की रेखा से हुई थी।
- पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी चंचल स्वभाव की मिलनसार और हंसमुख है।
- शहर के जिस मकान में बेटी अपने पति के साथ रहती है, उसकी पड़ोसियों और रिश्तेदारों से खूब मेल-जोल रहता था।
- अपने तीन बच्चों के पालन पोषण और घरेलू काम से वह घर से बहर भी निकलती थी। इसी को लेकर उसका पति शक करता था।
पति लगाता था गंदे आरोप
- महिला ने पति की प्रताणना से तंग आकर अपना चेहरा जला लिया।
- उसका कहना था कि उसका पति निर्मल उस पर शक करता और कहता था कि तुम खूबसूरत हो, तुम लोगों से हंसकर क्यों बात करती हो।
- उसे घर में रहने वाले किराएदारों तक से बात करने पर गंदे आरोप लगाता और पिटाई कर देता था।
- 29 अगस्त की रात भी उसे खुश देखकर पति आरोप लगाने लगा कि तू इतनी खुश क्यों है। क्या किसी से कोई चक्कर है।
- इतने गंदे आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकी तो पति निर्मल का विरोध किया, जिस पर उसने फिर पिटाई कर दी।
- पिटाई से गुस्सा में आकर उसने अपनी सुंदरता को खत्म करेने के लिए चेहरे पर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
- जिला अस्पताल में एडमिट महिला ने मीडिया के कैमरे पर भी यही बात दोहराई कि, 'लो हमने अपनी खूबसूरती जला ली। अब तो मान लो हम चरित्रहीन नहीं हैं।'
पहले जैसे चेहरा होने की कम उम्मीद
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जगदीश ने बताया कि रेखा वैसे तो 20 फीसदी ही झुलसी है, लेकिन चेहरा झुलसा होने से खतरा कम नहीं आंका जा सकता।
- चेहरे को पहले की तरह हो पाने की संभावना पर उन्होंने मंहगी सर्जरी की बात कही।
पति से बोली महिला- अब हो गया विश्वास
- महिला अपने पति पर कोई कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर रही है।
- उसने अस्पताल में भी अपने पति से कहती रही कि अब तो तुम्हे विश्वास हो गया कि हम तुम्हारे अलावा किसी को नहीं चाहते हैं।
- अब हमें कोई पहले की तरह नहीं देखेगा कि तुम शक करो।
शिकायत पर होगी कार्रवाई
- एएसपी का कहना है कि यह जानकारी मिली है है कि एक महिला ने पति की प्रताणना से परेशान होकर चेहरे को जला लिया है।
- फिलहाल, कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर महिला शिकायत करती है तो कार्रवाई की जाएगी।

EmoticonEmoticon