नौकरानी की बेटी को रखता था पत्नी की तरह, हैरान करने वाली है ये कहानी


दसौर/इंदौर। एक बड़े कारोबारी और पत्नी को बेटे की चाहत ने इस कदर अंधा कर दिया कि उनकी नजर अपनी नौकरानी की नाबालिग बेटी पर ही जा टिकी। पत्नी के कहने पर पति उसके साथ 10 साल तक संबंध बनाता रहा और दो बेटियां होने के बाद उसे मारपीट कर भगा दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता की मां भी शामिल थी। पढ़ें, रानी की तरह रखता था नाैकरानी की बेटी को...
- मंदसौर के वायडीनगर थाने में एक महिला ने ऑटो पार्ट व्यापारी विनोद सिंहल के खिलाफ ज्यादती और पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने की शिकायत की है।
Related

    WhatsApp मैसेज ने बदली इस लड़की की जिंदगी, कहानी पढ़ आ जाएंगे आंसू
    टक्कर के बाद सड़क पर इस तरह बिछी थीं लाशें, 23 घंटे बाद ऐसे ले गए परिजन

- पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 149 मेघदूतनगर निवासी विनोद सिंहल के यहां कई सालों से काम करती आ रही है। मां के साथ अक्सर वह भी उनके घर आती थी।
- विनोद की दो बेटियां हैं, उसे कोई बेटा नहीं है। बेटे की चाह में विनोद और उसकी पत्नी ने मेरी मां को झांसे में लेकर मुझसे शादी करवाने का वादा किया।
- इसके बाद मैं उसके घर में रहने लगी। शादी का झांसा देकर पत्नी के कहने पर वह मेरे साथ संबंध बनाने लगा। ये करीब 10 साल पुरानी बात है। उस समय पीड़िता नाबालिग थी।
- इसके लिए कारोबारी की पत्नी आरती ने रजामंदी का हलफनामा भी लिखकर दिया था।
- इन 10 सालों में पीड़िता को करोबारी से दो बेटियां हुईं। डेढ़ साल पहले दूसरी बेटी होने पर आरोपी विनोद ने उस महिला को मारपीट कर भगा दिया।
- इसके बाद 22 जुलाई को पीड़िता ने परामर्श केंद्र में शिकायत की, जहां आरोपी की पत्नी ने पीड़िता व विनोद के संबंधों की बात स्वीकार ली थी।
- इस आधार पर विनोद ने पीड़िता और उसकी बेटियों के भरण-पोषण का वादा कर समझौता कर लिया था।
- इसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन एक दिन विनोद और उसकी पत्नी ने उसके साथ फिर से मारपीट कर घर से भगा दिया।
- पीड़िता की शिकायत पर विनोद के खिलाफ ज्यादती, शादी का झांसा देकर ज्यादती व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
- जांच अधिकारी जी.पी. मिश्रा ने बताया आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
- एएसपी ए.पी. सिंह ने बताया और आरोपियों के नाम आने पर उन पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
तबीयत खराब है, पत्नी से बात कर लें- विनोद
विनोद सिंहल से बात की तो उनका कहना था मेरी तबीयत खराब है, आप मेरी पत्नी से बात कर लीजिए। इसके बाद उन्होंने पत्नी आरती को मोबाइल थाम दिया। उन्होंने भी अपना पक्ष कुछ देर बाद रखने का कहकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
पुलिस कर सकती थी केस दर्ज
कानून के जानकारों के अनुसार, आरोपी विनोद ने बेटे की चाह में पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। पीड़िता की बेटियां के जन्म प्रमाण-पत्र में पिता के कॉलम में आरोपी का ही नाम लिखा है। पीड़िता के साथ जो भी हुआ उसके नाबालिग रहते हुए हुआ था। अत: उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा सकता है, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।

पूर्व नपाध्यक्ष से संबंध बता कर देते हैं धमकी- पीड़िता
पीड़िता ने बताया विनोद व आरती पूर्व नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता से रिश्तेदारी बताते हुए धमकी देते हैं। आरोपी भाजपा नेताओं से जुड़े हैं और काफी प्रभावशील व्यक्ति है।
जेठ के दामाद हैं विनोद- पूर्व नपाध्यक्ष
नपा की पूर्व अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया विनोद मेरे जेठ के दामाद हैं। वे किसी अन्य महिला के साथ रह रहे हैं, यह मेरी जानकारी में है। उनसे हमारे संबंध ठीक नहीं हैं। वे मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं यह मेरी जानकारी में नहीं है। मैं बात करती हूं।


EmoticonEmoticon

.......