गैजेट डेस्क। रिलायंस Jio 4G प्रिव्यू ऑफर के बाद कंपनी ने ऐप-टू-ऐप कॉलिंग स्कीम लॉन्च की है। कॉल ड्रॉप की परेशानी से जूझ रहे कस्टमर्स के लिए ये अच्छी खबर है। इस स्कीम के तहत कंपनी अपने दिल्ली-एनसीआर के कस्टमर्स को सिर्फ 1 रुपए में 300 कॉलिंग मिनट उपलब्ध करा रही है। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों तक होगी।
कॉल ड्रॉप से छुटकारा-
Related
इन स्मार्टफोन पर भी शुरू हुआ रिलायंस Jio प्रिव्यू ऑफर, कंपनी ने बढ़ाई लिस्ट
खरीदने जा रहे हैं रिलायंस Jio सिम तो जान लें इसके बारे में ये 15 जरूरी बातें
WhatsApp Trick: फोन अनलॉक किए बिना भी करें रिप्लाई, फॉलो करें ये स्टेप्स
- कंपनी की इस स्कीम का नाम है 'कॉल ड्रॉप से छुटकारा'।
- रिलायंस के कंज्यूमर बिजनेस CEO गुरदीप सिंह के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कस्टमर्स को देश के पहले ऐप-टू-ऐप कॉलिंग स्कीम का फायदा मिलेगा।
- ये डाटा कॉलिंग स्कीम है जिसका मतलब है कि यूजर्स वॉट्सऐप, लाइन जैसे कॉलिंग ऐप के जरिए ही फोन कॉल कर पाएंगे।
ये हैं खामियां-
- 1 रुपए में 300 मिनट ऐप-टू-ऐप कॉलिंग ऑफर को 30 दिनों में हर दिन 10-10 मिनट कॉल के हिसाब से बांटा गया है।
- कंपनी के मुताबिक यूजर के अकाउंट में हर दिन 7MB डाटा दिया जाएगा जो हर दिन 10 मिनट HD वॉइस कॉल के बराबर है।
- गौर करने वाली बात ये है कि अगर यूजर किसी दिन 7MB डाटा यूज नहीं कर पाता है तो इसे अगले दिन क्रेडिट नहीं किया जाएगा।
- दिन खत्म होते ही बचा हुआ डाटा बेकार हो जाएगा।

EmoticonEmoticon