गैजेट डेस्क। अगर आप घर में कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए घर में मिनी फ्रिज बनाने का ऑप्शन भी सही साबित हो सकता है। ये फ्रिज 1000 रुपए से भी कम में बन सकता है। इसे इंस्टेंट कूलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कैसे बनाएंगे मिनी फ्रिज जानिए यहां....
जरूरी सामान-
1. कार्डबोर्ड बॉक्स और एक मेटल प्लेट (घर पर आसानी से मिल सकता है)
2. कैंची
3. ऑन/ऑफ स्विच (50 रुपए)
4. पेल्टियर यूनिट (Peltier Unit) (200 रुपए)
5. हीटसिंक एल्युमीनियम यूनिट (150 रुपए)
6. हैंडल (इसे खुद कार्डबोर्ड से भी बनाया जा सकता है।)
7. ऑप्शनल सामान-
- चमकीला टेप
- स्टैंडऑफ
- पेंट
- सजाने के लिए कोई और सामान
स्टेप 1- फ्रिज का शेप-
इस स्टेप में आपको कार्डबोर्ड बॉक्स को एक शेप में काटना होगा। इसे ग्लू से या टेप से चिपकाया जा सकता है या फिर आप एक लंबा कार्डबोर्ड बॉक्स ले सकते हैं।
स्टेप 2- होल्स और दरवाजा-
बॉक्स के नीचे की तरफ एक स्क्वेयर होल काटिए। ये होल हीटसिंक लगाने के काम आएगा। इसके अलावा, आपको दरवाजा बनाना होगा। इसे अपने हिसाब से आकार दिया जा सकता है।
स्टेप 3- हीटसिंक लगाना-
एल्युमीनियम हीटसिंक आसानी से ऑनलाइन या किसी हार्डवेयर रिटेल स्टोर पर मिल सकता है। ये अलग-अलग साइज में मिलते हैं। इसे आप 12 इंच तक साइज का खरीद सकते हैं।
स्टेप 4- पेल्टियर यूनिट (Peltier Unit)-
पेल्टियर यूनिट आपको 200 रुपए तक में मिल जाएगा। इसे हीटसिंक यूनिट पर ऊपर दी गई फोटो की तरह चिपकाना है। बेहतर होगा अगर आप हीटसिंक पेस्ट पहले इसमें लगा दें। ये मशीन को ग्रिप के साथ-साथ सपोर्ट भी देगा।
स्टेप 5- वायर होल्डिंग
इस स्टेप में पेल्टियर यूनिट से निकलने वाले वायर को स्विच में जोड़ना होगा। आप पावर के लिए 9 वोल्ट बैटरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। या फिर किसी स्टेबिलाइजर या कोई और पावर यूनिट से स्विच और पेल्टियर यूनिट को अटैच कर सकते हैं।
स्टेप 6- फ्रिज में अटैच करना-
अब बारी आती है आपके यूनिट को फ्रिज में अटैच करने की। नीचे जिस जगह से आपने होल किया है उसपर पेल्टियर यूनिट को अटैच कर दें। उसके ऊपर एक मेटल प्लेट रख दें जिसमें आपको सामान रखना होगा। अब स्विच ऑन करते ही आपका फ्रिज ठंडा होने लगेगा।







EmoticonEmoticon