पहले बनाया बार डांसर, फिर दिल्ली में बेचा, अब ऐसी हो गई है लड़की की लाइफ


पटना. दिल्ली से भटककर बिहार के बिहारशरीफ पहुंची एक लड़की की कहानी बिलकुल फिल्मी है। लड़की के मुताबिक, वह अनाथ थी, उसे एक शख्स ने सड़क से उठाकर पहले पाला। फिर पैसे की खातिर उसने उसे बार डांसर बनाया और फिर जब उसका लालच और बढ़ गया तो लड़की को उसने दिल्ली में कोठे पर बेच दिया। फिलहाल, लड़की पटना में है और अजीब बीमारी से जूझ रही है। जानिए क्या है इस लड़की की पूरी कहानी...
- फिलहाल, लड़की पटना में एक हॉस्पिटल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि लड़की मुंबई की रहने वाली है।
- उसके मुताबिक, वह अनाथ है। उसे एक शख्स ने सड़क से उठाकर पाला था।
- जब वह थोड़ी से बड़ी हुई तो शख्स ने पैसे के लालच में उसे बार डांसर बना दिया।
- इसके बाद जब वह 17 साल की हुई तो शख्स ने उसे दिल्ली में कोठे पर बेच दिया।
दिल्ली से भटक कर पहुंची थी बिहारशरीफ
- बताया जा रहा है कि दीपनगर पुलिस ने लड़की को बिहारशरीफ के पावापुरी हॉल्ट से बेहोशी की हालत में बरामद किया था।
- पुलिस ने बाद में सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां लड़की की हालत थोड़ी ठीक हुई तो उसे महिला अल्पावास संस्था में पहुंचा दिया गया।
- संस्था की केयरटेकर रिंकू सिन्हा ने बताया कि होश आने के बाद इस युवती ने जो बात बताई थी वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।
सिर में दर्द की है शिकायत
- लड़की के सिर में दर्द की शिकायत है। हॉस्पिटल में वह अपना सिर पकड़कर जोर-जोर से चीखती है।
- अल्पावास गृह की काउंसलर रिंकू सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपने संबंध में पूरी जानकारी नहीं दी है।
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंची थी बिहारशरीफ
- संस्था की केयरटेकर के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह दिल्ली से भागकर किसी तरह राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से नालंदा पहुंच गई।
- फिलहाल, लड़की को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।
- उधर, दीपनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी किशोरी को पावापुरी हॉल्ट से बरामद कर महिला अल्पावास गृह को नहीं सौंपा है।


EmoticonEmoticon

.......