इस कुएं से पानी की जगह निकल रहा डीजल, बाल्टी में भरकर ले गए लोग


पटना. गया जिले में एक कुएं से डीजल निकलने का मामला सामने आया है। यह कुआं बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंगोबिगहा मोहल्ले में है। डीजल निकलने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कुआं को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। यहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कुआं से डीजल निकालने पर भी रोक लगा दी है। क्या है पूरा मामला...
- सबसे पहले इस बात की जानकारी गंगोबिगहा मोहल्ले में रहने वाले रंजीत कुमार को लगी।
- उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ने कुएं का पानी बाहर निकाला तो पानी की जगह डीजल देख हैरान रह गए।
- कुएं से डीजल निकलने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोग कुएं से तेल निकाल कर ले जाने लगे। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं को अपने कब्जे में ले लिया है।
बहुत दिनों से पानी से मिल रहा था तेल का दुर्गन्ध
प्रशासन की ओर से कुएं से डीजल की निकासी पर रोक लगा दिया गया है। गया के सदर एसडीओ विकास कुमार जयसवाल ने कहा कुएं में डीजल की सूचना को आईओसी को दे दी गई है। उनके आने से पहले तक कुएं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गंगोबिगहा मुहल्ले के कई घरो में बोरिंग के पानी से तेल का दुर्गन्ध आने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इससे परेशान लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि यहां पर पीने का पानी टैंकर से भेजा जाए।


EmoticonEmoticon

.......