TRICK: एक ही फोन पर कई बार ऐसे करें Jio 4G सिम बार कोड जनरेट













गैजेट डेस्क। जिओ 4G सिम सिर्फ बार कोड की मदद से ली जा सकती है। बार कोड MyJio ऐप से जनरेट होता है। एक बार कोड से सिर्फ एक सिम मिलती है। वहीं, एक स्मार्टफोन में सिर्फ एक बार कोड ही जनरेट होता है। हालांकि, एक ट्रिक ऐसी भी है जिससे यूजर एक ही फोन पर कई सारे बार कोड जनरेट करके कई सारी जिओ सिम ले सकता है।
SETP-1
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर तीन ऐप्स 'MyJio', और 'MTK Engineering' को इन्स्टॉल करें। ये सभी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं।
 SETP-2
आप फर्स्ट टाइम बार कोड जनरेट कर रहे हैं, तो MyJio ऐप को ओपन कर अपनी स्टेट और शहर सिलेक्ट करके डिटेल फिल करें। बार कोड जनरेट हो जाएगा।

 SETP-3
आपको दूसरा बार कोड जनरेट करने के लिए मोबाइल का IMEI नंबर चेंज करना होगा। इस काम को MTK Engineering ऐप से कर सकते हैं। इसके लिए पहले नेट बंद करें।
 SETP-4
अब MTK Engineering ऐप को ओपन कर MTK Settings => Connectivity => CDS Information => Radio Information => Phone 1 में जाएं।
 SETP-5
यहां पर AT+ टाइप करेंगे तो नीचे की तरफ AT+EGMR=1,7"" कोड आएगा, उसे सिलेक्ट करें। इस कोड में एक " हटाकर लास्ट में तरफ नीचे दिख रहा IMEI नंबर जोड़ दें।
SETP-6
आपने जो IMEI नंबर लिखा है उसके लास्ट के 3 डिजिट चेंज करके " से बंद करें। इसके बाद Send at command पर क्लिक करें।
 SETP-7
ऐसा करने पर 'Not Allowed in UserBuild' की एरर आती है तो शुरू में AT के बाद स्पेस दें। अब 'AT command is sent: OK' का मैसेज आएगा।
SETP-8
अब आपको दूसरा IMEI नंबर चेंज करना होगा। इसके लिए पुराने AT+EGMR=1,7 कोड में आप 7 की जगह 10 लिखें और लास्ट के 3 डिजिट चेंज करके Send at command पर क्लिक करें।
SETP-9
अब अपने स्मार्टफोन को रिस्टार्ट करें। अब Settings => Apps => MyJio पर जाएं। यहां पर ऐप का CLEAR DATA करें।
 SETP-10
अब MyJio ऐप को ओपन कर अपनी स्टेट और शहर सिलेक्ट करके नाम और मोबाइल नंबर की डिटेल फिल करें। एक OTP आएगा जिसे डालते ही दूसरा बार कोड जनरेट हो जाएगा।

'Bigg Boss 10' में दिखेंगे ये सेलेब्रिटीज, कोई मॉडल तो कोई बॉलीवुड का विलेन









मुंबई.कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' 16 अक्टूबर से टेलीकास्ट होगा। इस सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कुछ कॉमन लोग भी हिस्सा लेंगे। इस बीच इस शो के एक्स-कंटेस्टेंट रहे एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दसवें सीजन के लिए 6 सेलिब्रिटीज और 14 कॉमनर्स की लिस्ट रिलीज की है। केआरके के मुताबिक, 14 कॉमनर्स में से सलमान 8 को ही घर में एंट्री कराएंगे। बाकी 6 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनेंगे। (देखें 'बिग बॉस 10' के कॉमनर्स की लिस्ट) सेलिब्रिटीज में होंगे ये शामिल...
लोपमुर्दा राउत
लोपमुर्दा इंडियन मॉडल हैं और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं।वे 2016 के मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं
राहुल बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने 'चैंपियन' (2000) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'आन : मैन एट वर्क', 'फाइट क्लब' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके राहुल 'देवों के देव महादेव' में अरुणासुर का रोल कर चुके हैं। यह उनका पहला टीवी शो था।
असली नाम गुरबाणी जज। चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे रोडीज के चौथे सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। कई शोज को होस्ट कर चुकीं बाणी विकास गुप्ता की पीरियड ड्रामा 'रानी महल' से बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुकी हैं।
करण टीवी एक्टर हैं और उन्हें मुख्य रूप से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है।
टीवी एक्टर रोहन मेहरा को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नक्ष सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि रोहन 'ये रिश्ता...' के मेकर्स को बता चुके हैं कि 'बिग बॉस' के लिए वे शो छोड़ने वाले हैं।
'उतरन' में रघुवेंद्र प्रताप राठौर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज 'जरा नचके दिखा' और 'नच बलिए 2' में भी हिस्सा लिया था।
ये होंगे 14 कॉमनर्स
1.नितिभा कौल
2.आकांक्षा शर्मा
3.लोकेश कुमारी
4.मनवीर गुर्जर
5.मनु पंजाबी
6. ओम स्वामी
7.नवीन प्रकाश
8. प्रमोद दाहिया
9.काजोल त्यागी
10.निखिल मेहता
11.फिरोज खान
12.देवेंदर सिंह
13.रुचिका सिंह
14.मनिंद्र सिंह

धोनी के बड़े भाई ने FB पर बयां किया दर्द, फिल्म में न दिखाए जाने पर भी बोले


रांची। क्रिकेटर एमएस धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह फेसबुक पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। असल में धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके मां-पिता और बहन हैं। फ्रेंड्स भी हैं, लेकिन बड़े भाई नरेंद्र नहीं हैं। इस कारण उन्होंने फेसबुक पर अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार किया है।तीन स्टेटस अपडेट...

- नरेंद्र ने 2 दिन में 3 स्टेटस अपडेट किए हैं, जिसमें पुरानी यादों, शोहरत और नाकामी की चर्चा है।
- पहला स्टेटस10 अक्टूबर की सुबह अपडेट किया गया है, जिसमें लिखा है - ताल्लुक कौन रखता है किसी नाकाम से लेकिन, मिले जो कामयाबी, सारे रिश्ते बोल पड़ते हैं। मेरी खूबी पे रखते हैं यहां अहले जुबां खामोश, मेरे एबों पे चरचा हो तो गूंगे भी बोल पड़ते हैं।

- दूसरा स्टेटस : 11 अक्टूबर की सुबह : यादों की कीमत वो क्या जानें, जो खुद यादों को मिटा दिया करते हैं। यादों की कीमत उनसे पूछिए, जो यादों के सहारे जिया करते हैं।

- तीसरा स्टेटस :11 अक्टूबर की रात: जमीं पर रह कर आसमां को छूने की फितरत है मेरी, पर गिरा कर किसी को, ऊपर उठने का शौक नहीं मुझे...।

- इनके एक स्टेटस पर सिद्धार्थ वर्मा ने कमेंट भी किया है -माही आपका छोटा भाई है। जितना करेगा आपको उतना गर्व होगा। आखिर भाई तो भाई ही होता है। अाप बड़े हो, वो अापके सामने हमेशा छोटा ही रहेगा, चाहे जितना भी कर ले।
- एक कमेंट कामिल मेहर का है -मूवी में आपको नहीं दिखाए जाने का हम खुला विरोध करते हैं और दुख में आपके साथ खड़े हैं। रियली हर्टिंग।
नरेंद्र सिंह धोनी ने फिल्म के निर्माता को बताया जिम्मेदार
- दैनिकभास्कर डॉट कॉम ने इस बारे में नरेंद्र सिंह धोनी से बातचीत की। ​उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म देखी लेेकिन माही की ज़िंदगी में उनका कुछ खास योगदान कभी नहीं रहा।
- शायद यही एक कारण हो सकता है कि उन्हें फिल्म में बिल्कुल भी नहीं दिखाया गया। जब माही ने रांची में क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उस समय नरेंद्र सिंह धोनी अपनी पढ़ाई के लिए रांची से बाहर चले गए थे।
- एक पुरानी याद का जिक्र करते हुए नरेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि एक बार छुट्टियों में वे रांची स्थित घर पर थे। धोनी ने एक सीनियर टूर्नामैंट के दौरान एक ओवर में 5 चौके मारे थे। उस मैच के दौरान वह वहां मौजूद थे।
- नरेंद्र मानते हैं कि उन दोनों के बीच रिश्ते आम भाइयों की तरह ही हैं। नरेंद्र को अपने भाई पर गर्व है। नरेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल खेला करते थे। कई नेशनल लेवल के मैचों में उन्होंने स्कूल टीम की ओर से खेला है।
- जब नरेंद्र सिंह धोनी से यह पूछा गया था कि क्यों उन्हें फिल्म में नहीं दिखाया गया तो उनका इसपर सीधा सा जवाब था कि यह निर्णय फिल्म के निर्माता का था। इसमें मैं क्या कह सकता हूं।
- नरेंद्र सिंह धोनी रांची में ही रहते हैं लेकिन अब दोनों भाईयों की राहें जुदा हैं। दोनों विभिन्न जगहों पर अलग - अलग घर में रहते हैं।

ये है ऐश्वर्या-अभिषेक का आलीशान दुबई विला, देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान देश-विदेश में मौजूद उनके करोड़ों फैन्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। बिग बी के बर्थडे के मौके पर उनके बेटे और बहू अभिषेक-ऐश्वर्या ने भी उन्हें बधाई दी। अमिताभ बच्चन के बर्थडे के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के दुबई स्थित विला की फोटोज, जो कुछ समय पहले इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थी।


दुबई की पॉश प्रॉपर्टी जुमेराह गोल्फ एस्टेट में अभिषेक और ऐश्वर्या का यह विला है। Sancturay Falls इलाके में स्थित इस विला को Shaikh Holdings ने डेवलप और Greg Norman ने डिजाइन किया है। रिजॉर्ट होम स्टाइल में बने इस बंगले का इंटीरियर देखते ही बनता है। स्विमिंग पूल, होम थिएटर, लेविश बैडरूम, स्पेशियस वाशरूम, पूल टेबल, गोल्फ एरिया समेत कई फैसिलिटीज इस विला में अवेलेबल हैं।

नहीं रही पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत प्लेयर, रोड एक्सीडेंट में हुई मौत


स्पोर्ट्स डेस्क.सबसे खूबसूरत और पाकिस्तान फुटबॉल टीम की बेस्ट प्लेयर मानी जाने वालीं 20 साल की शाहलैला बलोच की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वे अपनी बहन के साथ कार से अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार बहक कर पोल से टकरा गई। कराची में हुए इस एक्सीडेंट में बलोच की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसी थी बलोच की लाइफ...
- शाहलैला पाकिस्तान के क्वैता में 12 मार्च 1996 को जन्मी थीं। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था।
- वे पाकिस्तान की दो टीमें, बलोचिस्तान यूनाइटेड और पाकिस्तान वूमन्स टीम से खेलती थीं।
- बेहतरीन फुटबॉल गेम के साथ उनकी खूबसूरती का पूरा पाकिस्तान दीवाना रहा है।
- विदेशी जमीन पर हैट्रिक गोल करने वालीं वे पहली पाकिस्तानी प्लेयर थीं।
- उन्होंने 2014 के साउथ एशियन गेम्स में पाकिस्तान को रिप्रेसेंट किया था।
- शाहलैला ने हाल ही में मालदीव में सन क्लब ज्वाइन किया था, जहां वे प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही थीं।

Jio का नया धमाका, iPhone यूजर्स 15 महीने फ्री में लें 4G सर्विस का मजा


गैजेट डेस्क। रिलायंस जिओ मार्केट में एक के बाद एक 4G इंटरनेट धमाके कर रही है। इस बार कंपनी iPhone यूजर्स के लिए दीवाली धमाका लेकर आई है। रिलायंस के नए प्लान के मुताबिक ऐसे यूजर्स जो नया आईफोन खरीदते हैं उन्हें जिओ सिम पर सभी 4G सर्विस 15 महीने तक फ्री दी जाएगी। बता दें कि एप्पल 7 अक्टूबर को भारत में अपना लेटेस्ट iPhone 7 और iPhone 7 Plus रिलायंस जिओ ऑफर के साथ लॉन्च कर चुकी है। ये है जिओ का आईफोन यूजर्स के लिए प्लान...
नया iPhone खरीदने पर यूजर्स को जिओ सिम पर सभी 4G सर्विस 15 महीने तक पूरी तरह फ्री दी जाएंगी। रिलायंस Jio ने जानकारी दी कि उसकी ये स्कीम 1 जनवरी, 2017 से अप्लाई की जाएगी। प्लान के तहत जो iPhone यूजर्स जिओ सिम का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 1499 रुपए वाला मंथली प्लान एक साल के लिए फ्री दिया जाएगा। यानी इस प्लान की मदद से यूजर्स को लगभग 18,000 रुपए का फायदा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि एप्पल ने iPhone की सेलिंग बढ़ाने के लिए रिलायंस जिओ से हाथ मिलाया है।
प्लान के नियम और शर्तें :
- इस प्लान को लेने वाले यूजर्स सभी लोकल और STD कॉल फ्री कर सकेंगे।
- प्लान में 20GB 4G डाटा, रात में अनलिमिटेड 4G डाटा और 40GB वाईफाई डाटा फ्री दिया जाएगा।
- ये प्लान iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6S Plus, iPhone SE के मॉडल पर मिलेगा।
बता दें कि रिलायंस जिओ 31 दिसंबर, 2016 तक अपनी सभी सर्विस पूरी तरह फ्री दे रही है। ऐसे में iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जिओ सिम लेने पर 15 महीने तक सभी सर्विस का फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट के मालिक ने की होम डिलिवरी :
बेंगलुरु में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और CEO बिन्नी बंसल ने iPhone 7 लॉन्च होने के 30 बाद बाद खुद कस्टमर को डिलिवरी की। इस दौरान वो फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल ब्लू जर्सी में दिखाई दिए। उन्होंने ये इसलिए किया, क्योंकि वे कस्टमर्स से खुद कंपनी की सर्विस के बारे में जानना चाहते थे।
iPhone 7 और iPhone 7 Plus के फीचर्स :
- iPhone 7 plus के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। पहली बार इस तरह का एक्सपेरिमेंट हुआ है।
- इसमें 4LED और क्वाड LED फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है। इसके सेंसर पिछले फोन से 60% फास्ट हैं। कम रोशनी में भी फोटो अच्छे आते हैं।
- इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन मिलेगा, ताकि हाथ हिलने पर भी फोटो ना बिगड़े।
- जूमिंग के लिए 1X से 10X में आसानी से स्विच किया जा सकता है।
- दावा है कि यह डुअल कैमरा DSLR जैसी फोटोग्राफी कर सकता है। इसमें शैलो डेप्थ और शार्प फ्रंट-ब्लर बैक जैसे फीचर्स हैं।
- इसका इमेज प्रोसेसर इतना ताकतवर है कि यह 25 मिली सेकंड में 100 बिलियन ऑपरेशन्स कर लेता है, ताकि फोटो क्वालिटी सुधर सके।
- iPhone 7 और 7 plus में 7 मेगापिक्सल का फेसटाइम (फ्रंट) कैमरा भी है।

कभी इस बंगले में किराए से रहते थे अमिताभ, अधूरी रही इसे खरीदने की इच्छा


इलाहाबाद.11 अक्टूबर को बिग बी अपना 74वां बर्थ-डे मनाने जा रहे हैं। इसमौके पर हम आपको बता रहे हैं कि बिग बी का बचपन उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद में बीता। यहां वे पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ एक बंगले में किराए पर रहते थे। साल 1984 में बिग बी ने चुनाव लड़ने के दौरान इस बंगले को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन ट्रस्ट की संपत्ति होने की वजह से आज भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। कहां है यह बंगला...
अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन साल 1939 में कटघर मोहल्ले में स्थित मकान को छोड़कर क्लाइव रोड वाले बंगले में किराए पर रहने आ गए। इस बंगले में तीन बड़े-बड़े कमरे हैं, जिसमें एक कमरा सबसे खास था। इसमें दरवाजे, खिड़की और रोशनदान मिलाकर दस द्वार हैं, जिस वजह से इसे 10 द्वार वाला बंगला कहा जाता है।
बाद में दिल्ली चली गई बच्चन फैमिली
इस बंगले को साल 1955 में इटावा के जाने-माने वकील शंकर तिवारी ने खरीद लिया और इसके खाली पड़े हिस्से में रहने लगे। करीब तीन साल बाद हरिवंश राय बच्चन दिल्ली चले गए। इस बंगले में एक और किराएदार रहते थे, जिनका नाम टीसी घोष था। वे असम में टी-गार्डन का बिजनेस करते थे। उन्होंने इस बंगले के बगल में 8 हजार वर्ग फीट का एक प्लॉट खरीदा और वहां बंगला बनाकर रहने लगे। हालांकि, बाद में टीसी घोष के बेटे ने यह बंगला वकील केके पांडेय को बेच दिया।
बंगले की देखरेख करते हैं वकील
इस बंगले में अब कोई नहीं रहता है और यहां ताला लगा हुआ है। इसकी देखभाल ट्रस्ट के सदस्य और वकील केके पांडेय करते हैं। वह बताते हैं कि स्वर्गीय शंकर तिवारी जाने-माने वकील थे। वे कांग्रेस के टिकट पर इटावा के एमपी चुने गए थे। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध थे।

फ्लिपकार्ट के मालिक ने खुद घर जाकर की डिलिवरी, लड़की बोली बाद में आना


चंडीगढ़।फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन-को फाउंडर सचिन शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में कस्टमर्स से मिले और खुद ऑर्डर डिलिवर किए। इस दौरान उन्हें कुछ कस्टमर पहचान नहीं पाए। जब सचिन एक लड़की के यहां ऑर्डर डिलिवरी करने गए तो उसने यह कहकर जाने को कह दिया कि वह कॉलेज के लिए लेट हो रही है। फिर क्या हुआ जब लड़की को सच पता चला...
- मनीषा नाम की उस लड़की ने बताया कि मैंने अपनी मां के लिए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन ऑफर के तहत ऑर्डर कर कुर्ती मंगवाई थी। सुबह जब मैं कॉलेज के लिए निकल रही थी तो बेल बजी और मैंने दरवाजा खोला।
- उसने बताया कि फ्लिपकार्ट के डिलिवरीमैन गेट पर खड़े थे। उनमें से कैप पहने एक जेंटलमैन टाइप व्यक्ति भी थे। उन्होंने फ्लिपकार्ट के बारे में कुछ पूछना चाहा तो मैंने कह दिया बाद में आना, मैं कॉलेज को लेट हो रही हूं। अगली बार बात करेंगे।
- मनीषा को जब बाद में भास्कर ने इस जेंटलमैन की फोटो दिखाई और बताया कि जिन्हें आप डिलीवरी बॉय समझ रही थीं। वह तो फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और मालिक सचिन बंसल हैं.....। इस पर मनीषा ने कहा मुझे नहीं पता था कि वे कौन हैं।
- मनीषा ने बताया कि इतने बड़ी कंपनी का मालिक खुद डिलीवर करने आए और मैंने उनसे बात तक नहीं की। मनीषा एसडी कॉलेज में बीएसएसी की स्टूडेंट हैं।
ये सीईओ भी मिलते हैं कस्टमर्स से
- प्रोक्टर एंड गैम्बल (P&G) के सीईओ एजी लाफले लगातार अपने कस्टमर्स के घर जाकर उनकी घरेलू जरूरतों के बारे में जानते रहते थे। उसके बाद कंपनी की आर एंड डी टीम को वैसे ही उत्पाद तैयार करने के लिए कहते हैं।
- यूके की प्रमुख सुपरमार्केट चेन टेस्को के सीईओ टेरी लीहे भी सप्ताह में दो दिन स्टोर्स में रहकर ग्राहकों से बात करके उनकी जरूरतों को समझते हैं।
- यूके के वर्जिन ग्रुप के चेयरमैन रिचर्ड ब्रॉन्सन भी वर्जिन एयरलाइन्स में सफर करते हुए ट्रेवलर्स के अनुभव को एक्सपीरियंस करते रहते हैं। वे केबिन क्रू के साथ काम करने में भी झिझकते नहीं।

जब सलमान की जिद सुन रोने लगे थे करन, कहा- 'भीख मांगता हूं, मान जाओ'


मुंबई: नेहा धूपिया का शो 'No Filter Neha' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में इस शो के गेस्ट करन जौहर बने। यहां करन ने 1998 में आई सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया। जब सलमान ने की जिद...
- करन की इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, सलमान इसमें केमियो रोल में दिखे थे।
- सलमान और काजोल का गाना साजन जी घर आए... काफी चर्चित हुआ था। इस गाने की शूटिंग के दौरान सलमान ने ऐसा कुछ कर दिया था, जिससे परेशान होकर करन रोने लगे थे।
- 'कुछ कुछ होता है' करन जौहर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। नेहा के शो में करन ने बताया कि साजन जी घर आए.. गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने शबीना खान का डिजाइनर शूट पहनने से साफ मना कर दिया था।
- उस वक्त सलमान ने करन से कहा कि वे गाने की शूटिंग torn जीन्स और व्हाइट टी-शर्ट में ही करेंगे और इसी लुक में दूल्हे की एंट्री होगी।
- सलमान का मानना था कि दूल्हे का ऐसा लुक ट्रेंड सेटर होगा और लोग इसे फॉलो करेंगे।
जब सलमान की जिद सुन रोने लगे करन...
- सलमान की यह बात सुनने के बाद, पहने करन को लगा कि वे उनके साथ मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब 5 मिनट मनाने के बाद भी सलमान नहीं मानें तो करन को उनके आगे गिड़गिड़ाना पड़ा था।
- उस वक्त रोते हुए करन ने सलमान से कहा था, "मैं तुमसे भीख मांगता हूं। मेरे साथ ऐसा मत करो। ये ब्लैक सूट पहन लो, तुम पर अच्छा लगेगा। मैं प्रॉमिस करता हूं।"
- करन के आंसू देख सलमान पिघल गए और बोले, "चिंता मत करो, मैं पहन लूंगा। तू रोना मत हां, मैं मार डालूंगा तुझे, तू रोना मत।"

सिर्फ 84 रुपए में मिल जाता है मोबाइल, यहां सड़कों पर ऐसे बिकते हैं स्मार्टफोन



गैजेट डेस्क। बांग्लादेश की सड़कों पर एक अलग नजारा देखने को मिलता है। यहां कुछ समय के लिए बाजार लगता जिसमें फुटपाथ पर स्मार्टफोन बिकते हैं। यह फुटपाथ मार्केट लगभग आधे किलोमीटर में फैला होता है। एक गरीब देश होने के बावजूद हैरानी इस बात है कि यहां बेसिक फोन करीब 100 टका यानी भारत के 84 रुपए में मिल जाता है। फोन की क्वालिटी के साथ कीमत बढ़ती जाती है। यह मार्केट बांग्लादेश की राजधानी ढाका के साउथ सिटी कॉरपोरेशन में लगता है। इस मार्केट में फोन के साथ ही बैटरी, चार्जर, हेडफोन्स, और कवर जैसे एसेसरीज भी मिलती है जो ज्यादातर मेड इन चाइना होती है। सैमसंग से आईफोन तक सारे ब्रांडेड फोन मिलते हैं यहां...
इस बाजार में नोकिया, सैमसंग, HTC, सोनी, माइक्रोमैक्स, सिम्फोनी कंपनी के फोन मिल जाएंगे। यहां तक कि iPhone की पुरानी पीढ़ी के डुप्लिकेट भी मिल जाएंगे। इस बाजार में बिक्री के आने वाले मोबाइल चोरी के या लोगों के छोड़े हुए होते हैं। इस मार्केट में iPhone 6774 रुपए और hTC 6351 रुपए में मिल जाता है। इस मार्केट में पुराने मोबाइल बेचे भी जाते हैं। फोन के व्यापारी यूनस कहते हैं कि हम ज्यादातर पुराने फोन्स को बेगम बाजार से थोक में खरीदते हैं। जहां सभी तरह का इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स और जंक उपलब्ध होता है। ज्यादातर ऐसे मॉडल चुनते हैं, जिनमें कुछ सुधार हो सके। कई बार हम फोन के बिगड़े हुए पार्ट्स को दूसरे फोन के पार्ट्स से रिप्लेस कर बेच देते हैं। अक्सर हम फोन के बॉडी चेंज कर देते हैं और ऐसा करने के लिए खास ट्रेनिंग भी लेनी नहीं पड़ती, करते-करते आ जाता है।
एक बार बिकने पर नहीं होता वापस
हम कस्टमर्स को फोन बेचने से पहले चेक करने का पूरा मौका देते हैं, लेकिन एक बार फोन बेचने के बाद वापस नहीं लेते। फोन पर किसी तरह की गारंटी भी नहीं दी जाती। यहां फोन्स के साथ ही VCD प्लेयर्स, कैसेट प्लेयर्स, कैमरा, रेडियो, स्मॉल टीवी सेट, कम्प्यूटर पार्ट्स, आयरन, टेबल फैन, रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट्स, टॉर्च, स्टीरियो स्पीकर, वूफर, हेयरड्रायर भी आसानी से मिल जाता है। यह मार्केट 200 वर्कर्स के जीने का सहारा है। यहां बिजनेस करने के लिए वे लगभग 60 रुपए किराया और 16 रुपए बिजली का बिल देते हैं।


गैजेट डेस्क। बांग्लादेश की सड़कों पर एक अलग नजारा देखने को मिलता है। यहां कुछ समय के लिए बाजार लगता जिसमें फुटपाथ पर स्मार्टफोन बिकते हैं। यह फुटपाथ मार्केट लगभग आधे किलोमीटर में फैला होता है। एक गरीब देश होने के बावजूद हैरानी इस बात है कि यहां बेसिक फोन करीब 100 टका यानी भारत के 84 रुपए में मिल जाता है। फोन की क्वालिटी के साथ कीमत बढ़ती जाती है। यह मार्केट बांग्लादेश की राजधानी ढाका के साउथ सिटी कॉरपोरेशन में लगता है। इस मार्केट में फोन के साथ ही बैटरी, चार्जर, हेडफोन्स, और कवर जैसे एसेसरीज भी मिलती है जो ज्यादातर मेड इन चाइना होती है। सैमसंग से आईफोन तक सारे ब्रांडेड फोन मिलते हैं यहां...
इस बाजार में नोकिया, सैमसंग, HTC, सोनी, माइक्रोमैक्स, सिम्फोनी कंपनी के फोन मिल जाएंगे। यहां तक कि iPhone की पुरानी पीढ़ी के डुप्लिकेट भी मिल जाएंगे। इस बाजार में बिक्री के आने वाले मोबाइल चोरी के या लोगों के छोड़े हुए होते हैं। इस मार्केट में iPhone 6774 रुपए और hTC 6351 रुपए में मिल जाता है। इस मार्केट में पुराने मोबाइल बेचे भी जाते हैं। फोन के व्यापारी यूनस कहते हैं कि हम ज्यादातर पुराने फोन्स को बेगम बाजार से थोक में खरीदते हैं। जहां सभी तरह का इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स और जंक उपलब्ध होता है। ज्यादातर ऐसे मॉडल चुनते हैं, जिनमें कुछ सुधार हो सके। कई बार हम फोन के बिगड़े हुए पार्ट्स को दूसरे फोन के पार्ट्स से रिप्लेस कर बेच देते हैं। अक्सर हम फोन के बॉडी चेंज कर देते हैं और ऐसा करने के लिए खास ट्रेनिंग भी लेनी नहीं पड़ती, करते-करते आ जाता है।
एक बार बिकने पर नहीं होता वापस
हम कस्टमर्स को फोन बेचने से पहले चेक करने का पूरा मौका देते हैं, लेकिन एक बार फोन बेचने के बाद वापस नहीं लेते। फोन पर किसी तरह की गारंटी भी नहीं दी जाती। यहां फोन्स के साथ ही VCD प्लेयर्स, कैसेट प्लेयर्स, कैमरा, रेडियो, स्मॉल टीवी सेट, कम्प्यूटर पार्ट्स, आयरन, टेबल फैन, रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट्स, टॉर्च, स्टीरियो स्पीकर, वूफर, हेयरड्रायर भी आसानी से मिल जाता है। यह मार्केट 200 वर्कर्स के जीने का सहारा है। यहां बिजनेस करने के लिए वे लगभग 60 रुपए किराया और 16 रुपए बिजली का बिल देते हैं।

डुअल कैमरा और स्क्रीन वाले LG V20 की शुरू होगी सेलिंग, हाईटेक हैं फीचर्स






गैजेट डेस्क। LG अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V20 की सेलिंग शुरू करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है
कि कंपनी 2 अक्टूबर से इसकी सेलिंग शुरू करेगी। पहले सेलिंग साउथ कोरिया, अमेरिका, एशिया में की जाएगी। वहीं, कुछ देशों की ई-कॉमर्स साइट इस हैंडसेट की 17 अक्टूबर से प्री-बुकिंग करेंगी। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 नॉगट के साथ आएगा। हाईटेक हैं LG V20 के फीचर्स...
LG ने V20 स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम MSM8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होगा। ये टू कोर्स 2.15GHz और एक अन्य 1.6GHz की स्पीड पर रन करेगा। साथ ही, ये पावरफुल डुअल कैमरे से लैस है। इसमें 135 डिग्री तक कवर करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस के साथ 75 डिग्री तक कवर करने वाला 16 मेगापिक्सल लेंस होगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल को होगा, जो 120 डिग्री तक कवर करेगा। ये स्मार्टफोन डुअल स्क्रीन के साथ आएगा।
एंड्रॉइड N के साथ आएगा LG V20 :
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। ये एंड्रॉइड का लेटेस्ट OS भी है। गूगल ने एंड्रॉइड N को ऑफिशियली 22 अगस्त, 2016 को लॉन्च किया था। इसके बाद इसे सबसे पहले गूगल के नेक्सेस स्मार्टफोन में लाया गया था। इसके बाद, अब इसे LG V20 में इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या होगी LG V20 की प्राइस :
LG ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ऐसा मान जा रहा है कि साउथ कोरिया में इसकी कीमत 804 डॉलर यानी लगभग 53,000 रुपए हो सकती है।

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक पर सोशल मीडिया में जश्न, PAK में 'चक दे इंडिया'


नई दिल्ली.इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर उड़ी हमले के शहीदों का बदला ले लिया। जैसे ही भारत ने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक कर 38 से ज्यादा सैनिकों को मारने की घोषणा की पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर कई हैशटैग के साथ यह खबर ट्रेंड करने लगी। यहां तक की दिन में पाकिस्तान में भी #chakdeindia ट्रेंड करने लगा। इस कार्रवाई पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्मी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की। @AakankshaCharu ने लिखा, 'चीते की चाल, बाज की नजर, सेना की बहादुरी और मोदी के इरादों पर कभी संदेह नहीं करते।'कुछ चुनिंदा रिएक्शन, जो ट्विटर पर वायरल हो गए...
सेना ने आतंकियों की होम डिलीवरी शुरू की
- 'सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हमारे ‘रॉक सॉलिड आर्मी' को बधाई. पीएम मोदी उम्मीदों पर खरे उतरे।' एक दूसरे ट्वीट में 'पीओके हमारा है, न कि इंटरनेशनल बॉर्डर' @राज्यवर्धन सिंह राठौर,केंद्रीय मंत्री
- न गर्व करने जैसा कुछ है और न शर्म करने जैसा, यह वह है जिसकी जरूरत थी। @चेतन भगत,राइटर
- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी को सलाम। -@सनी देओल, एक्टर
- मैं सिटीजंस पर अटैक करने वाले आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी को बधाई देता हूं।' @अमित शाह,बीजेपी प्रेसिडेंट
- इंडियन आर्मी को सलाम। लड़कों ने वाकई अच्छा खेला। जय हिंद। @वीरेंद्र सहवाग,पूर्वक्रिकेटर
- भारत माता की जय। पूरा देश इंडियन आर्मी के साथ है @अरविंद केजरीवाल,दिल्ली के मुख्यमंत्री
- शेर जब दो कदम पीछे लेता है तो वह भागने के लिए नहीं, बल्कि झपटने के लिए तैयार होता है

बंदूकों के साए में PAK से इंडिया आती है ये ट्रेन, पाकिस्तानी डरे तो खाली आई गाड़ी


जोधपुर.मुनाबाव व खोखरापार के रास्ते भारत व पाकिस्तान को जोड़ने वाली थार एक्सप्रेस में इस बार यात्री कम सफर करेंगे, यह तय है। ट्रेन शुक्रवार देर रात एक बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना होती है। आम तौर पर हर बार इस ट्रेन के लिए गुरुवार रात तक आधी से ज्यादा बर्थ बुक हो जाती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारत व पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास के चलते गुरुवार की रात तक महज 59 पैसेंजर्स ने ही ट्रेन में रिजर्वेशन करवाया। 500 बर्थ इस बार सिर्फ 59 हुई बुक, पढ़ें कैसे शुरू हुई थी ये ट्रेन..

- सप्ताह में एक दिन चलने वाली थार एक्सप्रेस को लेकर गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ रेलवे के अफसर भी नजर बनाए रहे।
- ट्रेन में यात्रियों की बुकिंग को लेकर अपडेट लिया गया। गुरुवार रात आठ बजे टिकट काउंटर बंद हुआ तो 441 बर्थ खाली थी।
- यह स्थिति अब है जबकि पहले दोनों देशों के बीच पैसेंजर्स की आवाजाही इस कदर बढ़ गई थी कि रेलवे को ट्रेन के पांच कोच से बढ़ाकर सात और फिर 9 व 11 तक करने पड़े थे।
- थार एक्सप्रेस के कैंसल होने की आशंकाओं के बीच डीआरएम राहुल कुमार गोयल ने बताया कि फिलहाल ऐसे कोई ऑर्डर नहीं हैं।
- रेलवे बोर्ड इस ट्रेन को लेकर कोई ऑर्डर देगा तो उसी के मुताबिक काम किया जाएगा।
पिछली बार गए थे 291
- सात कोच की इस ट्रेन में 500 यात्री सफर कर सकते हैं। बीते शुक्रवार को भगत की कोठी से 291 यात्री पाकिस्तान गए थे तो पाकिस्तान से लौटने वालों की संख्या 505 थी।
- इसके बाद उड़ी घटना के बाद रेलवे के टिकट काउंटर पर गिने-चुने यात्री ही टिकट लेने पहुंच रहे हैं।
पढ़ें कैसे शुरू हुई थी ये ट्रेन..
- दोनों देशों के बीच आजादी के 41 साल बाद रेल लाइन को जोड़कर दोस्ती की ट्रेन चलाई गई थी।
- बीते दस साल में दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इस ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा।
- बाड़मेर जिले में बाढ़ के कारण जरूर 19 अगस्त 2006 से 17 फरवरी 2007 तक इसके 27 फेरे रद्द कर दिए गए थे।
- बॉर्डर पार करते वक्त ट्रेन के साथ हथियारों से लैस जवान तैनात रहते है। जगह-जगह पर आर्मी इसकी निगरानी करती है।

कितने दिन चलती है ट्रेन
- हफ्ते में एक दिन चलने वाली इस रेल से सैकड़ों यात्री एक देश से दूसरे देश जाते हैं।
- कई बार यात्री संख्या एक हजार से अधिक होने पर अतिरिक्त डिब्बे लगाने पड़ते हैं।
- जोधपुर से चल कर यह रेल पाकिस्तान सीमा के निकट भारत के अंतिम रेलवे स्टेशन मुनाबाव तक जाती है।
- वहां पर सभी यात्रियों की कस्टम जांच की जाती है।
- मुनाबाव से निकलते ही पाकिस्तान ने अपने अंतिम रेलवे स्टेशन खोखरा पार से पहले सीमा के बिलकुल निकट जीरो पाइंट पर एक रेलवे स्टेशन बना रखा है।
- जीरो स्टेशन व मुनाबाव के बीच लिंक एक्सप्रेस चलती है।

इन 10 आतंकी संगठनों ने मचा रखा है कोहराम, सबसे पहले इनका खात्मा जरूरी


इंटरनेशनल डेस्क. भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को तो मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। लेकिन, एेसे कई आतंकी संगठन हैं, जो दुनिया में कोहराम मचाए हुए हैं। इन आतंकी संगठनों में आईएसआईएस सबसे खतरनाक है। सबसे पहले इनका खात्मा जरूरी है। ये आतंकी संगठन हत्या, किडनैपिंग और अवैध काम कर पैसा कमाता है, साथ ही इन्हें लोग सीक्रेट तरीके से भी फंडिंग करते हैं।

ताज देखने आया कपल, खिंचाई फोटो फिर दोनों ने खुद को दी दर्दनाक मौत


आगरा. यूपी के आगरा जिले में प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रेक के किनारे बरामद किया गया। शव के चीथड़े उड़ गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले 5 दिन से गायब थे।
पकड़ा एक-दूसरे का हाथ और लगा दी ट्रेन के आगे छलांग

- बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा ताज दीदार को आया था।
- दोनों ने यहां काफी समय बिताया। मोबाइल फोन से ताज के साथ कई फोटो भी खींची।
- प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में दोनों रेलवे ट्रेक पर गए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।
- ट्रेन के आते ही दोनों ने ट्रेक पर छलांग लगा दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि शरीर के चीथड़े तक उड़ गए।
- शवों की ऐसी हालत थी कि कोई पास जाने की हिम्‍मत नहीं जुटा पा रहा था।
- इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऐसे हुई दोनों प्रेमी जोड़ों की पहचान

- पुलिस के आने के बाद दोनों के कपड़ों को चेक किया गया, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी।
- मौके से मिले दोनों के बैग से मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों से संपर्क किया गया।
- प्रेमी की पहचान जाकिर में हुई। वह 12वीं का छात्र था। वहीं, लड़की का नाम अयोध्या है। वह 9वीं की छात्रा थी।
- थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया, दोनों के मोबाइल से इनकी तस्‍वीरें मिली हैं।
- प्रेमी के चाचा ने फोन पर बताया, दोनों महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले थे। एक ही बस्ती में रहते थे। परिवार के लोग खेती करते हैं।
- ये 23 सितंबर 2016 से गायब थे, उनके आगरा जाने का पता चला था।
- अयोध्या के गायब होने की रिपोर्ट सांगली पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

जंग से पहले की तैयारी, बॉर्डर से खाली कराए गए एक हजार गांव


अमृतसर।पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जंग की आशंका को देखते हुए पंजाब पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बॉर्डर से सटे लगभग एक हजार गांव खाली कराए गए हैं। ऐसा अक्सर जंग से पहले की जाने वाली तैयारी के दौरान ही किया जाता है। अटारी समेत पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से देर रात तक लोग परिजनों और शहरों की तरफ कूच करते रहे।अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद...
- सरकार ने 87 हजार पुलिसवालों और 30 हजार मेडिकल स्टाफ समेत सीमावर्ती जिलों के अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है।
- डीसी की परमिशन के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना स्टेशन छोड़ नहीं जाएगा।
- जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, किसी भी विभाग का अधिकारी किसी किस्म की मीटिंग नहीं करेगा और कोई भी कर्मचारी धरने प्रदर्शन नहीं करेगा।
- हेल्थ विभाग पंजाब ने राज्य के छह सीमावर्ती जिले फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में लाइफ सेविंग मेडिसन हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश जारी किए हैं।
- बॉर्डर के 10 किलोमीटर एरिया में जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
- ये मेडिकल कैंप बॉर्डर एरिया में स्कूलों और डिस्पेंसरीज की इमारतों में लगाए जाएंगे।
फिरोजपुर: कैंपों में दो लाख लोगों की व्यवस्था
- फिरोजपुर में हर 10 किलोमीटर में राहत कैंप है। कुल 35 कैंप बनाए हैं जिनमें करीब दो लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।
- प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल टीमों, वेटनरी टीमों, ग्राम पंचायतों, एनजीओ, यूथ क्लबों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
- सैन्य दस्तों के लिए ट्रक यूनियनों के सहयोग से 200 गाड़ियों का इंतजाम है।
अमृतसर में एसजीपीसी ने भी मोर्चा संभाला
- बॉर्डर के बिल्कुल साथ बसे गांव दाउके, भरोपाल, नौशहरा डाला, हवेलियां, छीना से सबसे ज्यादा लोगों ने पलायन किया है।
- एसजीपीसी ने गांव छोड़ने वालों के लिए खाने-पीने तथा रहने की व्यवस्था का ऐलान किया है।
- कमेटी के सचिव मनजीत सिंह ने बताया 30 के करीब गुरुद्वारों में लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।
रिट्रीट सेरेमनी हुई, पर पर्यटकों कोबॉर्डरजाने से रोका
- पाक की दर्शक दीर्घा में 150 लोग ही पहुंचे। आम दिनों में 4-5 हजार लोग होते हैं।
- बीएसएफ ने रिट्रीट देखने गए सभी लोगों को पूरी तरह से रोक दिया।
- हमारी तरफ दर्शकों की तादाद 15-20 हजार तक पहुंच जाती है।
इंडो-पाक ट्रेड और समझौता एक्सप्रेस पर असर नहीं
- पाकिस्तान की तरफ से समझौता एक्सप्रेस में 130 लोग आए, जबकि भारत की तरफ से करीब 90 लोग रवाना हुए।
- दूसरी तरफ अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से बिजनेस पहले जैसा चला। दोनों तरफ से 160 ट्रक आए-गए।

एक ठोकर से निकला था करोड़ों का खजाना, तहखाने में दफन हैं हीरे-जवाहरात


ग्वालियर।30 सितंबर को स्व. माधवराव सिंधिया की डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस अवसर पर  आपको सिंधिया वंश के उस खजाने के बारे में बताया जा रहा है, जिसे 'गंगाजली' के नाम से जाना जाता है। ये खजाना आज भी ग्वालियर किले के तहखानों में दबा हुआ है। क्या है इस खजाने की कहानी...
‘गंगाजली’ तक पहुंचने के लिए जरूरी था ‘बीजक’
-इस खजाने को सिंधिया महाराजाओं ने किले के कई तहखानों में सुरक्षित रखवा दिया था।
-इन तहखानों को ‘गंगाजली’ नाम दिया गया था।
-यहां तक पहुंचने के रास्तों का रहस्य कोड वर्ड के तौर पर ‘बीजक’ में महफूज रखा गया।
-जयाजीराव ने 1857 के संघर्ष के दौरान बड़ी मुश्किल से पूर्वजों के इस खजाने को विद्रोहियों और अंग्रेज फौज से बचा कर रखा।
सिर्फ महाराजा जयाजीराव को मालूम था ‘बीजक’ का रहस्य
-‘बीजक’ का रहस्य सिर्फ महाराजा जानते थे।
-1857 के गदर के दौरान महाराज जयाजीराव सिंधिया को यह चिंता हुई कि किले का सैनिक छावनी के रूप में उपयोग कर रहे अंग्रेज कहीं खज़ाने को अपने कब्जे में न ले लें।
-साल 1886 में किला जब दोबारा सिंधिया प्रशासन को दिया गया, तब तक जयाजीराव बीमार रहने लगे थे।
-वे अपने वारिस माधव राव सिंधिया 'द्वितीय' को इसका रहस्य बता पाते, इससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

MNS की धमकियों के बाद, फवाद ने छोड़ा भारत




उरी आतंकी हमले से जहां सारा देश दुखी है वही एमएनएस ने इसपर कड़ा रुख इख़्तियार कर रखा है. और अब वे बॉलीवुड में मौजूद पाकिस्तानी कलाकरो के विरोध में उतर गई है. पिछले दिनों एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने की धमकी दी थी. ऐसे में बॉलीवुड में मौजूद कई पाकिस्तानी कलाकार यह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे.

ऐसे में खबर मिली है की बॉलीवुड में कम समय में लोकप्रिय हो चुके अभिनेता फवाद खान ने अब भारत छोड़ दिया है. और अपने पूरे परिवार के साथ भारत छोड़कर चले गए है.

फवाद काफी गुपचुप तरीके से भारत छोड़कर गए है. और उनके जाने की खबर किसी को भी नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार फवाद की पत्नी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है ऐसे में फवाद का पाकिस्तान जाना सही है. आपको बता दे कि फवाद खान की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रीलिज होने वाली है. करण जोहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म मे रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

शराबी लड़कियों की फोटोज वायरल, यूजर्स ने कहा खतरे में 'इंडियन कल्चर'


मुंबई.इन दिनों शराब पीती कुछ लड़कियों की फोटोज फेसबुक पर वायरल हो रही हैं। इन्हें अलग-अलग मैसेज के साथ शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि आज-कल लड़कियां भारतीय कल्चर भूल रही हैं और सरेआम शराब पी रही हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया में डिबेट का भी सब्जेक्ट बन गई हैं। दरअसल, यहां यूजर्स का एक तबका महिलाओं के अधिकारों की बात कह रहा है और दूसरा कल्चर की दुहाई दे रहा है और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अश्लील बातें भी कह रहे हैं। किस पेज पर हुई शेयर...
- ये फोटोज इंडियन सिटीजन समेत कई फेसबुक के सोशल ग्रुप पर देखी जा सकती हैं।
- इन्हें यह कहकर शेयर कहा जा रहा है कि भारतीय लड़कियां अपना कल्चर भूल रही हैं।
- फोटोज में अलग-अलग लड़कियां नजर आ रही हैं, हालांकि वे कहा और कब की हैं उनकी सच्चाई क्या है? यह कन्फर्म नहीं है।
- ऐसी फोटोज पर सैकड़ों कमेंट आ रहे हैं, जबकि हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
इस तरह से आए कमेंट्स...
@कनिष्ठा माथुर- जब कल्चर की बात आती है तो लड़कियों को ही हर बार क्यों पूछा जाता है, क्या लड़कियों का शराब पीना गलत है। इस तरह तो लड़के भी कल्चर खराब कर रहे हैं।
@अभिषेक गौर-क्या कल्चर का ठेका केवल लड़कों ने ले रखा है, लड़कियों को भी पूरा हक़ है उनकी लाइफ जीने का।
@Swathi DM -बुरे काम करते हुए कई लड़कों की फोटोज आती हैं, उन्हें कोई शेयर नहीं करता। लेकिन लड़कियों की फोटोज आते ही लोग उन्हें भला बुरा कहते हैं। ऐसे पोस्ट फेसबुक से हटा देना चाहिए।

सगी बेटी से 22 साल तक रेप करता रहा पिता, नशा देकर बनाता था संबंध


लुधियाना(पंजाब)।यहां 17 साल की अपनी सगी बेटी को नशीली दवा पिला कर उसके पिता ने ही रेप किया। 22 सालों तक लगातार वह अपनी बेटी के साथ ऐसा करता रहा। बेटी की शादी हो गई तो एक साल बाद ही दुष्कर्मी पिता ने उसका तलाक करवा दिया और घर लाकर फिर से अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। सौतेली मां ने की बेटी की मदद...
- सौतेली मां के हौसला देने के बाद अब जाकर 22 साल बाद बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मामला दर्ज कराया है।
- एसएचअो हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
- हालांकि आरोपी पिता घर से फरार हो गया है। पुलिस की ओर से उसकी तलाश में रेड की जा रही है और जल्द ही उसको अरेस्ट कर लिया जाएगा।
सौतेली मां को ऐसे पता चली बात
- एक दिन आरोपी पिता लड़की को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप कर रहा था तो अचानक उसकी सौतेली मां ने इस हरकत को देख लिया।
- पिता ने मां को भी धमका कर चुप करवा दिया। वहशी पिता जब नहीं रुका तो पीड़ित लड़की ने सौतेली मां के साथ पुलिस में जाकर शिकायत कर दी।

.......