वाराणसी.यहां रक्षाबंधन के दिन एक परिवार पर कहर टूट पड़ा। जिन भाईयों को एक बहन राखी बांधती, उन्ही के 4 कंधों पर उसकी अर्थी उठाई जाएगी। दरअसल, बारिश के कारण मकान गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, पूरा परिवार रक्षाबंधन के लिए एक साथ इकठ्ठा हुआ था। ज्यादा बारिश होने की वजह से गिरा मकान...
- मामला मिर्जामुराद थाना के पुरे गांव का है। यहां रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए पूरा परिवार इकठ्ठा हुआ था।
- गुरुवार की सुबह ही टीन शेड का कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया।
- हादसे में परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए।
- सभी को मलबे से निकालकर कबीरचौरा स्थित मंडलीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
- मिर्जामुराद एसओ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर परिवार इकठ्ठा हुआ था।
- ज्यादा बारिश होने की वजह से से मकान गिरा है।
पति,पत्नी और बेटी की मौत
- घटना में जीतू (60), पत्नी लालती (55) और बेटी रेखा (30) की मौत हो गई।
- वहीं, रेखा के बच्चे 10 साल की नैन्सी, 7 साल की अंतु और 10 साल की संध्या उर्फ अनुपम घटना में घायल हो गए।
गांव में पसरा सन्नाटा
- एक ही परिवार के एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।
- हर ओर गम के बीच आंसुओं का सैलाब दिख रहा था।
- पूरे गांव में चीख-पुकार सुनकर लोगों का दिल हिल गया।
- बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाईयों को बांधती थी राखी
- रेखा अपने चाचा के बेटे बबलू, हंसराज, शिवकुमार, खुशिहाल, मोनू को बचपन से राखी बांधती थी।
- बबलू ने कहा कि इससे बड़ी बदकिस्मती क्या होगी कि जिन हाथों में बहन राखी बांधती, उसी हाथ से हम कफन डालकर उसकी अर्थी उठाएंगे।
- भाईयों ने कहा रक्षाबंधन जिंदगी भर का कलंक अभिशाप बन गया। रेखा ने कल ही पांचों भाइयों के लिए गोटा मोती लगा राखी खरीदी थी।
- राखी के दिन अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाती थी।
- भाई हंसराज ने बताया कि बहन के लिए उसके मन पसंद बूंदी लड्डू और प्रिंटेड साड़ी गिफ्ट लाया था।
- मोनू ने बताया रेखा एक दिन पहले ससुराल से हम सभी को राखी बांधने मायके (पिता के घर )आई थी।
- चाचा-चाची के साथ वो भी मौत के मुहं में चली गई।

EmoticonEmoticon