मेरठ. यहां एक प्रेमी ने ब्लेड से अपनी प्रेमिका का गला काट दिया। यहीं नहीं, प्रेमी ने खुद का भी गला काट लिया। दोनों को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दरअसल, प्रेेमिका की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी, जिससे युवक नाराज था।
मैं समझाती रही, वो शादी करने की जिद पर अड़ा रहा
- मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। सोमवार को स्टेशन के पास गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़ा आए।
- यहां दोनों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते युवक ने पहले युवती और फिर खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया।
- गेस्ट हाउस के स्टॉफ ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
- पुलिस के अनुसार, दोनों मेरठ के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में युवती रोशनी (बदला नाम) ने कहा, मेरी शादी तय हो चुकी है।
- इस बात से प्रेमी अजीत खफा था। मुझे जबरदस्ती वह गेस्ट हाउस बात करने के लिए लाया था।
- यहां उसने शादी करने की जिद पकड़ ली, मेरे लाख समझाने पर भी वह नहीं माना।
- मैंने जब साफ इनकार कर दिया, तो उसने ब्लेड से मेरे गले पर वार किया और फिर खुद का भी गला काट लिया।
- उसका ये खौफनाक रूप देखकर मैं तो कांप गई। वो प्यार में बिल्कुल पागल है। मेरी किस्मत अच्छी है कि मैं आज जिंदा हूं।
प्रेमी की हालत खराब, युवती खतरे से बाहर
- गेस्ट हाउस में घायल होने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- डॉक्टरों की मानें तो प्रेमी की हालत सीरियस है, जबकि युवती फिलहाल खतरे से बाहर है।
- एएसपी सिद्धार्थ के अनुसार, दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
- परिजनों के आने के बाद घटना के बारे में ठीक से जानकारी दी जा सकती है।



EmoticonEmoticon