मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर शुक्रवार को पिता बन गए हैं। शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बेबी गर्ल हेल्दी है और उसका वजन 2.8 किलोग्राम है। हालांकि शाहिद और मीरा ने अब तक अपनी बेटी की फोटो पब्लिकली नहीं दिखाई है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की फेक फोटो वायरल हो रही है। इनमें से एक फोटो में मीरा के हाथ में एक बच्ची को दिखाया गया है। ये फोटो मार्फ्ड हैं।ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी की बेटी की फेक फोटो भी हुई थीं वायरल...
बता दें कि नवंबर, 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। उस समय भी ऐश्वर्या की बेटी की फेक फोटोज सोशल मीडिया में सर्कुलेट हुई थीं। ऐसा ही मामला इसी साल जुलाई में तब सामने आया जब रानी मुखर्जी के बेटी आदिरा की फेक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में नजर आने वाली बच्ची पिंक फ्रॉक पहने थी।


EmoticonEmoticon