इस वेबसाइट ने 2 हजार लोगों को बनाया करोड़पति, आप भी ऐसे उठा सकते हैं फायदा


नई दिल्ली। अपने बिजनेस से तो आपने कई लोगों को करोड़पति बनते सुना होगा। लेकिन आज आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं, जो खुद तो 1.85 लाख करोड़ की कंपनी बनी ही। इसने अपने साथ जुड़े 2 हजार लोगों को भी करोड़पति बना दिया। मामला चीन के मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के एक वेंचर ताओबाओ डॉट कॉम की है। अलीबाबा के इस वेंचर ने 2000 से ज्यादा लोगों को करोड़पति बना दिया है। इस वेंचर की कहानी से आप भी कमाई के टिप्स सीख सकते हैं। आइए जानते है कि इस वेंचर की कहानी।
ऑनलाइन मॉल से ऐसे बदली किस्मत

    अलीबाबा ने 2008 में ताओबाओ ऑनलाइन मॉल लांच किया।
    ये एक वर्चुअल मॉल था, जिसमें आप कुछ भी खरीद सकते हैं।
    अलीबाबा का ये फॉर्मूला हिट साबित हुआ और करीब तीन साल में कंपनी की मार्केट शेयर 8 फीसदी से बढकर 59 फीसदी हो गई।
    ऑनलाइनमॉल की सफलता को देखते हुए कंपनी ने इसे अलग डोमेन पर ले आई, जिसका नाम रखा टीमॉल डॉट कॉम।
    टीमॉल के हैंडीक्राफ्ट्स आइट्मस चीन के हर घर में छा गए।


EmoticonEmoticon

.......