धूमधाम से हुई थी ये शादी, छह दिन बाद दुल्हन बोली मेरे साथ रेप हुआ


ग्वालियर।एक युवक से दलालों ने लाखों रुपए लेकर उड़ीसा की लड़की से शादी करा दी। शादी भी धूमधाम से हुई। लड़की भी कुछ दिन युवक के साथ रही, लेकिन एक रिश्तेदार के घर नवविवाहित जोड़ा पहुंचा तो लड़की ने पुलिस बुला ली और किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा लड़के को जेल पहुंचा दिया। दलाल बने थे लड़की के भाई...-यह मामला श्योपुर का है। यहां पर रहने वाले रामकुमार गुप्ता के बेटे राकेश की शादी नहीं हो रही थी।-इस दौरान विजयपुर के दो लोग भत्ता साहू और रामाराव, गुप्ता परिवार से मिले और एक लड़की से शादी का प्रस्ताव दिया।-पहले तो राकेश ने शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन साहू और रामराव ने राकेश के परिवार को झांसे में ले लिया। उन्हें लड़की भी दिखा दी। परिवार वाले भी शादी के लिए सहमत हो गए।-शादी के लिए साहू ने राकेश के पिता से सवा लाख रुपए लड़की के पिता के इलाज के नाम पर भी ले लिए। दोनों दलालों ने अपने को लड़की का ममेरा भाई बताया था।आर्य समाज मंदिर में की शादी-सहमति होने पर गुप्ता परिवार ने ग्वालियर आकर इसी साल 14 मार्च को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी की पूरे रस्में हुईं। दोनों दलालों ने कन्यादान भी किया।-राकेश शादी करके लड़की को घर ले आया। 21 मार्च को राकेश अपनी पत्नी के साथ गुना एक रिश्तेदार के घर गया। यहां पर लड़की ने तुरंत फोन करके पुलिस बुलाई।लड़की बोली, किडनैप किया-लड़की ने आरोप लगाया कि राकेश उसका किडनैप करके लाया है और जबरन अपने साथ रखे हुए है।-इस शिकायत के बाद गुना पुलिस ने राकेश को हिरासत में रखा और इस बीच उड़ीसा के पुरी से भी पुलिस पहुंची।-उड़ीसा पुलिस राकेश और लड़की को भी अपने साथ ले गई और पुरी थाने में बंद कर दिया। राकेश वहां 3 महीने जेल में रहा।-राकेश के पिता ने पुरी जाकर जमानत कराई, तब वह घर लौटा, लेकिन उड़ीसा पुलिस जब भी बुलाती है, राकेश को जाना पड़ता है।दो दलाल गिरफ्तार-इस बीच उड़ीसा पुलिस ने मामले की छानबीन की तो लेनदेन का मामला सामने आया । इस मामले में रामाराव को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।-राकेश का दावा है कि एक पूरा गिरोह श्योपुर इलाके में सक्रिय है, जो लड़कियां दिखाकर शादी का झांसा देते हैं और फिर रकम ऐंठते हैं।


EmoticonEmoticon

.......