खतरनाक मगरमच्छ से कुश्ती लड़ती है ये लड़की, फिर खा जाती है मारकर



पानी के अंदर मगरमच्छों का शिकार करना या उन्हें पकड़ पाना बेहद ही खतरनाक है। लेकिन दुनियाभर में कुछ लोगों को इस तरह का काम करने में मजा आता है। ऐसी ही एक लड़की फ्लोरिडा के पोम्पानो बीच के पास रहने वाली 24 साल की कायला गार्वे है। आपको जानकर ताज्जुब होगा, लेकिन बता दें कि कायला मगरमच्छों का शिकार करती है। उसके साथ कुश्ती भी लड़ती है। पकड़ चुकी है 100 से ज्यादा मगरमच्छ...
कायला ने बताया कि जब वह 5 साल की थी, तब पहली बार उसका सामना मगरमच्छों से हुआ था। दरअसल, कायला के पिता केविन के पास इन मगरमच्छों को पकड़ने और उन्हें मारने का लाइसेंस था। धीरे-धीरे मगरमच्छों को पकड़ने के प्रति कायला का इंटरेस्ट भी बढ़ता चला गया। 15 साल की उम्र में उसने पहली बार एक बड़े मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद से अब तक 100 से ज्यादा मगरमच्छों को पकड़ चुकी है। अब कायला के पास भी मगरमच्छों को मारने का लाइसेंस है। इस मामले में कायला का ब्वॉयफ्रेंड क्रिस भी साथ देता है।
कायला ने कहा कि मैं बचपन से ही मगरमच्छों को पकड़ने में अपने पापा का साथ देती थी, जिसकी वजह से मेरे अंदर का डर खत्म हो चुका था। मैं इस काम लेकर काफी क्रेजी थी। हालांकि, आज तक मुझे किसी मगरमच्छ ने नुकसान नहीं पहुंचाया, जबकि मैं इनके साथ रेसलिंग करती हूं। यहां तक कि इनके पूंछ पकड़कर खींचती भी हूं। अब मैं 12 फिट लंबे मगरमच्छों को भी आसानी से पकड़ लेती हूं। मैं इनसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन इनके स्किन से बने पर्स और बैग लेने से मुझे कोई परहेज नहीं है।
मारकर खा जाती है मगरमच्छों को
कायला पहले जहां इन मगरमच्छों के साथ स्टंट परफॉर्म करती थी, वहीं अब मगरमच्छों को मारने का लाइसेंस भी हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में कायला हर 4 महीने में 2 मगरमच्छों को मार सकती हैं। इतना ही नहीं, मारने के बाद कायला इन मगरमच्छों के मीट को भी खा जाती है। बाकायदा, वह इसके मीट को फ्रीजर में रख देती है। हालांकि, सोशल साइट्स पर कई शाकाहारी लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन मेरा मानना है कि खाने के लिए शिकार करना कोई बुरी बात नहीं है।


EmoticonEmoticon

.......