मुंबई में पान तो कभी सब्जी बेच रहे हैं विदेशी, जानिए क्या है वजह


मुंबई. सोशल मीडिया पर इन दिनों जोहान और हैंपस नाम के दो विदेशी छाए हुए हैं। जिनके मुंबई में पान, चाय बेचते तो कभी ऑटो चलाते वीडियो वायरल हो रहे हैं। आप सोच रहे होंगे ये कि विदेशी आखिर इंडिया ऐसे काम क्यों कर रहे हैं। दरअसल, इसके पीछे वजह कुछ और है। जानिए कौन हैं वो विदेशी और ऐसा काम करने के पीछे क्या है वजह...
- जोहान और हैंपस। स्वीडिश एक्टर्स हैं, जो बॉलीवुड में अपना लक आजमाने मायानगरी मुंबई में आए हैं।
- वे अब तक कई छोटी-बड़ी फिल्म और ऐड में काम कर चुके हैं। इन दिनों उनके प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
- जिसमें वे पान, चाय तो कभी सब्जी बेचते नज़र आ रहे हैं। इन वीडियो के जरिए वे महंगाई और मुंबई में टिकने के लिए किस तरह संघर्ष करना पड़ता है, इसके तरीके बताते हैं।
- जोहान और हैंपस के मुताबिक, स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कमाई करने के लिए पान बेचने से लेकर टैक्सी तक चलानी पड़ती है।
बिजनेस मैनेजमेंट ग्रैजुएट हैं दोनों एक्टर्स...
- बता दें कि दोनों ही बिजनेस मैनेजमेंट ग्रैजुएट हैं। एक इंटरव्यू में दोनों बताते हैं कि हमें शुरुआत से ही एक्टिंग का शौक था।
- इसके अलावा हमें इंडियन मूवी के गाने, लव स्टोरी और ड्रामा फिल्में काफी पसंद थी।
- हमने जब अपने माता-पिता को बताया कि हम मुंबई में जाकर फिल्मों में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो पहले उन्हें ये मजाक लगा। लेकिन हमने तय कर लिया था और हम इंडिया आ गए।
- ये शहर हमारे लिए अंजान थे इसीलिए हम एक होस्टल में रहे जहां हमें एक आदमी मिला जिसके बॉलीवुड में अच्छे कॉन्टैक्ट्स थे। उसके जरिए हम लोगों से मिले और ऑडिशन देने शुरू किए।

इन स्टार्स के साथ किया काम...
- जोहान ईशा गुप्ता के साथ 'रुस्तम' फिल्म में और हैंपस रितेश देशमुख के साथ 'बैंजो' मूवी में काम कर चुके हैं।
- इसके अलावा ये दोनों सैफ अली खान की आने वाली फिल्म रंगून में बतौर ब्रिटिश अफसर दिखेंगे।
- पिछले दिनों इन्होंने अपने फेसबुक पेज में 12 सेकंड का वीडियो अपलोड किया जो काफी वायरल हुआ था।
- इस वीडियो में मुंबई के ऑटोवालों के मनमाफिक पैसे लेने की आदत को दिखाया है। जिसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
हिंदी के चलते नहीं आई दिक्कत
- दोनों स्विडिश एक्टर के मुताबिक, ऑडिशन देते वक्त उन्हें भाषा की इतनी दिक्कत नहीं आती थी। दोनों ने धीरे-धीरे हिंदी भी सीख ली।
- काफी रिजेक्शन के बाद आखिरकार हमारा सिलेक्शन हो गया। रंगून में हमारा छोटा-सा रोल है लेकिन हम इसे काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
- हैंपस ने ढीठ पतंगे मूवी में एक रशियन हिप्पी का रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्मों के अलावा जोहान ने वॉक्स वैगन के ऐड में एक जर्मन इंजीनियर का किरदार निभाया है।
ऐसे आया वीडियो का आइडिया
- दोनों कहते हैं कि बॉलीवुड में काम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
- हमें केवल वही रोल मिलता है जिसमें किसी विदेशी की जरूरत हो। क्योंकि भारत में ज्यादा विदेशी एक्टर नहीं है।
- अपने फेसबुक के वीडियो के बारे में दोनों बताते हैं कि हमें यहां विदेशी मानकर ऑटो वाले मनमाफिक पैसे लेते थे। इसी से हमें वीडियो का आइडिया आया था।
सलमान, अक्षय और शाहरुख के फैन
- हैंपस बताते हैं कि उनके फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार हैं। वहीं जोहान के फेवरेट एक्टर सलमान हैं।
- दोनों ही शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे के फैन हैं।


EmoticonEmoticon

.......