राजस्थान : बाढ़ की दिल दहलाने वाली तस्वीरें, मकान ढहने से 5 की मौत भी


बारां-झालावाड़।शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण बारां में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां के छबड़ा, छीपाबड़ौद और कवाई में हालात सबसे भयावह हैं। फूलबड़ौद गांव में बारिश के दौरान मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 4 बच्चे हैं। सेना के हेलिकॉप्टर ने घायलों को अस्पताल भेजा गया। उधर, चित्तौड़ के एक गांव में अधंड़ आने से घरों के टिन-टप्पर उड़ गए। क्या हुआ इस बाढ़ में...- मलबे में दबने से परिवार के मुखिया लक्ष्मण ढ़ीमर (65), उसकी पत्नी शांतिबाई (62), दीपू (18), पीहर आई अनीता, उसकी 4 साल के बेटी और 6 साल के बेटे की मौत हो गई।- शनिवार सुबह 8 बजे तक बारां के छीपाबड़ौद में साढ़े 10 इंच और छबड़ा में साढ़े 8 इंच बारिश हुई है।- पार्वती, परवन नदी के उफान पर होने से कई मार्ग बंद रहे। हालात नियंत्रण में करने के लिए बुलाए गए सेना के हेलिकॉप्टर ने बाढ़ में फंसे 24 लोगों को बाहर निकाला।- सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। कवाई में रेस्क्यू कर रही बारां प्रशासन की टीम की बोट पलटने से बहे सदस्यों ने तैरकर जान बचाई।- सेना के हैलीकॉप्टर की मदद से गांवों से 24 जनों को सुरक्षित निकाला। छबड़ा में दो व हरनावदाशाहजी में एक जना नालों के बहाव में बह गए। लोगों के घरों में पानी भरने से खाद्य व अन्य सामान खराब हो गए।- संभागीय आयुक्त रघुवीर सिंह, कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह, एसपी डीडी सिंह, विधायक रामपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री मदन दिलावर राहत कार्यों का नेतृत्व करते रहे।झालावाड़ में भी हालात खराब- यहां के मनोहरथाना क्षेत्र में शुक्रवार रात से लगातार 10 घंटे बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।- यहां सर्वाधिक साढ़े 12 इंच बारिश हुई। परवन व कालीखाड़ व कालीसिंध नदियों उफान पर आ गई, इससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए।- तीनों नदियां उफान पर होने से जिले 26 गांव टापू बन गए हैं।- इधर पिड़ावा क्षेत्र में मध्यप्रदेश ससुनेर के सारसी गांव से आ रहे दो जने बाल्दा बोलियाबारी के बीच पड़ने वाले खाळ में बह गए, जिसकी तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है।- इसके अलावा खानपुर में भी खाळ में बहने से एक की मौत हो गई है।- पुलियाओं से पानी छोड़ने के कारण झालावाड़-बारां, अकलेरा-मनोहरथाना, मनोहरथाना-बारां, पनवाड़-अरनिया मार्ग, पिड़ावा-रूड़लाव के रास्ते बंद हैं।


EmoticonEmoticon

.......