कश्मीर में बच्चा भी पुलिस को धमकाता है-पैसे दो, वर्ना भीड़ को बता देंगे...


श्रीनगर.आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में कर्फ्यू लगे 39 दिन हो चुके हैं। हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अलगाववादियों के गढ़ डाउन टाउन में 12 घंटे बिताकर भास्कर ने तलाशी हिंसा की वजह तो सामने आई ये चौंकाने वाली बातें। इन्हीं में से एक यह कि बच्चे भी पुलिसवालों को धमकाकर पैसे मांगते हैं। पढ़ें : डाउन टाउन से कश्मीर पर सबसे बड़ी ग्राउंड रिपोर्ट...
ऐसे बच्चे दे रहे हैं धमकी
- अनंतनाग के रहनेवाले पुलिस जवान अब्दुल माजिद पिछले एक महीने में सिर्फ एक बार घर गए हैं। बोले, हम रात को 11 बजे श्रीनगर से निकले और 1 बजे अपने घर अनंतनाग मट्टन पहुंचे।
- फिर दो दिन घर में बंद रहे और वहां से भी रात को ही चुपचाप छिपकर लौटना पड़ा। वरना किसी को पता भी चल जाए की हम पुलिसवाले हैं तो खैर नहीं। उनका एक साथी पिछले हफ्ते बांडीपोरा से लौट रहा है।
- रास्ते में एक 10 साल के बच्चे ने उन्हें रोक और आईकार्ड दिखाने को कहा। जब उसे पता चला कि वो पुलिसवाला है तो कहने लगा मेरे चीफ से मिलो। उसका चीफ 15 साल का था।
- दोनों ने कहा जितने पैसे हैं हमें दे दो। हम पाकिस्तान का झंडा चढ़ाएंगे। और नहीं दिए तो पूरे गांव को शोर मचाकर बता देंगे कि तुम पुलिसवाले हो।

पत्थरों के जवाब में टेनिस की गेंद
- नौहट्‌टा के एक सीआरपीएफ पोस्ट ने पत्थरबाजों से मुकाबले का एक खास तरीका इजाद किया। जब गलियों से लड़कों ने पथराव शुरू किया तो इन्होंने कैम्प में इकट्‌ठा कर रखी फुटबॉल, टेनिस बॉल उन पर फेंकी।
- ये लड़के भी चालाक निकले, बॉल उठाकर घर ले गए। ये वो सीआरपीएफ जवान हैं जो गालियों, गुस्से, पत्थर और गोली का सामना करते हैं। और पिछले एक महीने से आधी नींद लेकर 18-18 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं।


EmoticonEmoticon

.......