BOSS पर RAPE का आरोप लगाकर जबरदस्ती की थी शादी...फिर ये हुआ अंजाम


इंदौर।शिल्पा नाम की ये लड़की बेहद शातिर है। लूट के मामले में पुलिस ने इसे, इसके भाई पंकज के साथ पकड़ा। कोर्ट ने इसे कड़ी हिदायत के बाद जमानत दी है। शिल्पा इतनी शातिर है कि इसने अपने बॉस पर रेप का आरोप लगाकर उससे जबरदस्ती शादी कर ली थी। शादी के बाद इससे तंग आकर पति ने मौत को गले लगा लिया था। पढ़ें, इस लड़की के क्रिमिनल माइंड से हैरान है पुलिस भी...


- हीरा नगर और विजय नगर क्षेत्र में 28 और 29 जुलाई के दरम्यान एक्टिवा पर सवार एक युवक ने तीन युवतियों को चाकू मारकर लूट की वारदात की थी।
- हीरानगर टीआई शशिकांत चौरसिया की टीम ने लूट को अंजाम देने वाले पंकज पिता श्रीचंद चंदानी निवासी स्कीम 74 को उसके 4 साथियों सहित गिरफ्तार किया था।
- आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो तलवार, एक चाकू, नशे की 24 से ज्यादा गोलियां, एक एक्टिवा, बाइक और चार मोबाइल जब्त किए थे।
- पंकज जिस एक्टिवा से वारदात करता था, वह उसकी बहन शिल्पा चंदानी निवासी अयोध्या नगरी की थी।
- जांच के बाद पुलिस को पता चला कि शिल्पा को उसके भाई की करतूतों की पूरी जानकारी रहती थी। लूट के रुपए वो शिल्पा को ही देता था।
- शिल्पा ही पैसे खर्च करती थी। यही नहीं कई बार वो खुद ही उसे लूट के तरीके बताती थी।
- इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने शिल्पा के आवेदन पर कड़ी हिदायत के साथ जमानत दे दी है, जबकि पंकज को जेल भेज दिया।

पति की मौत के मामले में भी आरोपी है शिल्पा
- शिल्पा अपने पति की मौत के मामले में भी आरोपी है। पुलिस के मुताबिक शिल्पा उमंग परिहार नामक एक युवक की कंपनी में जॉब करती थी।
- जब उसने देखा कि उमंग काफी पैसे वाला है तो उसने उससे शादी करने के लिए एक प्लान बनाया था।
- शिल्पा ने रेप का आरोप लगाकर उमंग को परेशान किया और फिर शिकायत वापस लेने के लिए शादी का दबाव बनाया था। इस पर उमंग ने उससे शादी कर ली थी।
- शादी के कुछ समय बाद ही उमंग ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने पत्नी शिल्पा, उसके भाई पंकज और उसकी मां को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था।
- मामले में शिल्पा, पंकज और उसकी मां के खिलाफ कोर्ट में प्रकरण चल रहा है। उसमें भी शिल्पा जमानत पर है।


EmoticonEmoticon

.......