फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ Zopo ने लांच किया नया स्मार्टफोन


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोपो ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन हीरो 2 लांच किया है. जिसकी कीमत  4,677 है. यह स्मार्टफोन 9 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जायेगा. इसी के साथ इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ बहुत सारे फीचर्स दिए गए है.

ज़ोपो के इस हीरो 2 स्मार्टफोन में 5.5-इंच की HD 2.5D कर्वड ग्लास डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x720 पिक्सल है. यह 1.3GHz क्वाड-कोर (MTK6737), माली T720-MP1 के साथ पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढाकर 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही यह स्मार्टफ़ोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है. 


EmoticonEmoticon

.......