मुंबई।
विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक व उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च
फाउंडेशन के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट को
मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को सौंप दिया है। नाइक पर दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने का आरोप है। इस रिपोर्ट में नाइक से जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आई है।
आगे अब सरकार कानून सलाह लेगी और फिर आगे
कदम उठाएगी। रिपोर्ट में नाइक की संस्था में काम करने वाले अर्शीद कुरैशी
का भी नाम है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ऐसे चार लोगों को गिरफ्तार किया
है, जो धर्म परिवर्तन कराने का काम करते थे और आईएसआईएस से जुड़े हुए थे।
जिन पर मामला दर्ज किया गया है, वो इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के लिए भी काम
करते थे।
कुरैशी का नाम तब सामने आया था जब केरल से
लापता हुए 20 लोगों में से एक अशफाक के परिजन ने मामला दर्ज करवाया। शिकायत
में कहा गया कि उनका बेटा केरल छोड़ कर कहीं और चला गया है। उन्होंने
अर्शीद कुरैशी और कल्याण के रिजवान शेख पर उकसावे का आरोप लगाया है। इन
मामले में अशफाक ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था।
केरल पुलिस और मुंबई एटीएस ने मिलकर कुरैशी
और रिजवान को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने केरल से भागे कुछ लोगों का
धर्मांतरण करवाया था। साथ ही आईएस में भर्ती भी करवाई थी। आगे आईआरएफ और
जाकिर नाईक पर कार्रवाई की संभावना है।
वहीं, बैन की सुगबुगाहट लगते ही जाकिर नाईक
के संगठन ने कहा है कि जाकिर के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कोई
सबूत नहीं है, इसलिए बैन लगाना कानून का दुरुपयोग होगा।

EmoticonEmoticon