मेरठ:
शादी
के एक सप्ताह बाद ही एक युवती ने अपने साथ धोखा होने की शिकायत पुलिस में
दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसकी शादी ऐसे व्यक्ति से धोखे से कर दी
गई है, जो नपुसंक तो है ही, ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित कर रहे है।
मामला जलालपुर की एक युवती से जुड़ा हुआ है।
बताया गया है कि उसकी शादी जागृति विहार निवासी सचिन से हुई थी। शादी के
कुछ दिनों तक तो उसके ससुराल वालों ने अच्छा व्यवहार किया लेकिन बाद में
उसे प्रताड़ित करने लगे क्योंकि उसने अपने पति की असलियत सामने रख दी थी।
युवती का कहना है कि सुहागरात के दिन उसे
पता चला कि उसका पति नपुसंक है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों
ने उसकी शादी धूमधाम से की थी। युवती ने पति की दोनो किडनी खराब होने की भी
जानकारी दी है। उसका कहना है कि यदि शादी के पूर्व उसके सामने सच आ जाता
तो संभव था, उसकी जिंदगी खराब होने से बच जाती। इधर ससुराल पक्ष ने भी
युवती पर आरोप लगाते हुये कहा कि वह हमें बदनाम कर रही है जबकि युवती स्वयं
टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित है।

EmoticonEmoticon