थाईलैंड में समुद्र किनारे बने रिसोर्ट में हुए धमाको में महिला की मौत, कई विदेशी पर्यटक घायल


हुआहिन:
थाईलैंड के हुआहिन में हुए बम धमाके में एक महिला की मौत हो गई है. वही कई अन्य के घायल होने की खबर है. घायलो में कई विदेशी पर्यटक भी शामिल है.

जानकारी के अनुसार, धमाके समुद्र किनारे बने एक रिजॉर्ट में हुए. जिसमे एक महिला की मौत की खबर है. स्थानीय पुलिस के अनुसार, बम पौधों के गमलों में रखे गए थे. इनमें मोबाइल के माध्‍यम से धमाका किया गया है.

दोनों धमाके आधे घंटे के अंदर किए गए जिसमें 10 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हुई है. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्‍पताल ले जाया गया है. ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है.


EmoticonEmoticon

.......