हरदोई।
यूपी पुलिस के कारनामे किसी से छिपे नहीं है। कभी गरीब लाचार को बुरी तरह पीटने की घटनाऐं होती हैं तो कभी महिलाओं से छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं। अब एक नया चैंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय यादव की एक फोटो सोश्यल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में संजय यादव कोतवाली आई एक महिला से कोतवाली परिसर में ही मसाज कराते नजर आ रहे हैं। यह महिला उनके पास शिकायत लेकर आई थी। मगर जब उससे ही मालिश करवाई गई तो महिला संगठनों ने जमकर विरोध किया।
मामला हरदोई जिले के कोतवाली शहर का है। यहां तैनात सब इंस्पेक्टर संजय यादव की एक घिनौनी करतूत सामने आई है। कोतवाली में शिकायत करने आई एक महिला से संजय ने अभद्र बर्ताव किया। इसके साथ ही महिला से कोतवाली परिसर में ही मालिश भी करवाई। किसी अज्ञात ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो जिले के समाजसेवी संगठन और महिला संगठनों ने विरोध किया।
ऐसे में पुलिस अधिकारी संजय को निलंबित करने की मांग भी की गई। बात यहीं नहीं थमी, हरदोई पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के इस बेहूदे अधिकारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट मंशाराम वर्मा को सौंप इनकी बर्खास्तगी की मांग की गई है।
इस मामले में सवाल ये हैं कि जहां एक ओर सूबे की सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम वादे और तमाम योजनाएं चलाती नजर आती है। तो दूसरी ओर सरकार के ये अफसर महिलाओं के सम्मान का मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही सरकार के दावों की किरकिरी करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। कुछ संगठनों ने पुलिस का विरोध किया है।

EmoticonEmoticon