जी हाँ हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की फिल्म 'मिर्ज्या' का नया पोस्टर जारी हुआ है जिसमें हर्षवर्धन और सैय्यामी प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में हर्षवर्धन, जो कि 'मिर्ज्या' साहेबा का किरदार निभा रहे हैं, सैय्यामी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि पहले ट्रेलर और अब पोस्टर को देखकर यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने कपल्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। फिल्म एपिक लव स्टोरी है जिसमें मिर्ज्या, अपने प्यार साहिबा को पाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।
फिल्म के मुख्य किरदार को निभाने के लिए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कई दिनों तक प्रैक्टिस भी की है। साथ ही सैय्यामी ने भी अपने डेब्यू को बेस्ट बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिया है।




EmoticonEmoticon