कारमेन कैरेरा अमेरिका की एक जानी-मानी मॉडल है। उन्हें हॉटेस्ट मॉडल के तौर पर जाना जाता है। लेकिन कुछ साल पहले कैरेरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वे पहले लड़की नहीं, बल्कि ट्रांसजेंडर थी। बाद में वह सेक्स ट्रांजिशन के जरिए महिला बन गई। आज हम आपको ऐसी ही कुछ और मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले ट्रांसजेंडर थी, लेकिन बाद में सेक्स चेंज कराकर महिला गई। इन मॉडल्स की खास बात ये है कि ये सभी काफी फेमस भी हुईं। खुलासा करने पर आई अलग-अलग प्रतिक्रिया...
कैरेरा 28 साल की है और अमेरिकन रियलिटी शो में काफी हिस्सा लेती है। फैन्स उन्हें ग्लैमरस फीगर के लिए जानते हैं। इसलिए जब उन्होंने खुद के ट्रांसजेंडर होने का खुलासा किया तो कई तरह की प्रतिक्रियाओं का उन्हें सामना करना पड़ा। हालांकि, उनका मानना है कि अपने बारे में सच बताना उन्हें अच्छा लगा। कैरेरा कई फेमस मैगनीज के कवर पर भी आ चुकी हैं।

EmoticonEmoticon