ISIS की नई क्रूरता, अब 50 शियाओं को कब्र में बिठाकर गोलियों से भूना


बगदाद.आतंकी संगठन आईएसआईएएस ने इराक में 50 लोगों की सामूहिक हत्या का चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। ये मारे गए सभी लोग शिया मुस्लिम थे। इसमें नकाबपोश आतंकी घुटनों के बल बैठे शियाओं के सिर में गोली मारते दिख रहे हैं। सभी की आंखों पर पट्टी बंधी थी और उन्हें पहले से खोदी गई कब्र में मारा गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी आईएस ने बंधकों को हत्या का प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया था, जिसमें बंधकों का गला रेतकर मीट टांगने वाले हुक से उलटा लटकाते दिखाया गया था। जिंदा छोड़ने की गुहार लगाते हुए रो पड़ते हैं बंधक...

- वीडियो 22 सितंबर को प्रो-आईएसआईएएस साइट्स पर अपलोड किया गया। यह इराक की राजधानी बगदाद के नजदीक विलायत नॉर्थ बगदाद में बनाया गया है।
- इसमें दर्जनों पुरुषों के एक कमरे में बंद दिखाया गया है। सभी की आंख पर पट्टी बंधी हौ और उनके हाथ भी बांधे गए हैं।
- आतंकियों द्वारा पूछताछ में कुछ पुरुष रोने लगते हैं और जिंदा छोड़ देने की गुहार लगाते हैं।
- इसके बाद उन्हें गड्ढे में बिठाकर एक-एक के सिर में गोली मार दी जाती है।
- हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये फुटेज कब की है। लेकिन 2014 में इस जगह को आईएसआईएस के कब्जे से छुड़वा लिया गया था।
बकरीद पर कैदियों को मारकर मीट हुक से उलटा लटकाया
- 'द मेकिंग ऑफ इल्यूजन' नाम के इस वीडियो में कैदियों का गला रेतकर उन्हें मीट हुक से उलटा लटकाते हुए दिखाया गया था।
- वीडियो में 2015 में आई टॉम क्रूज और सिमोन पेग की हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: रोग नेशन' के कुछ सीन भी दिखाए गए।
- आईएसआईएस ने इस काम को नॉर्थ-ईस्टर्न सीरिया के दीर-एज-जोर इलाके के एक बूचड़खाने में अंजाम दिया था।
- 'रक्का इज बीइंग स्लॉटर्ड साइलेंटली' नामक एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप चलाने वाले अबू मुहम्मद ने इसे अब तक का सबसे भयानक वीडियो बताया था।


EmoticonEmoticon

.......