जंग से पहले की तैयारी, बॉर्डर से खाली कराए गए एक हजार गांव


अमृतसर।पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जंग की आशंका को देखते हुए पंजाब पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बॉर्डर से सटे लगभग एक हजार गांव खाली कराए गए हैं। ऐसा अक्सर जंग से पहले की जाने वाली तैयारी के दौरान ही किया जाता है। अटारी समेत पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से देर रात तक लोग परिजनों और शहरों की तरफ कूच करते रहे।अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद...
- सरकार ने 87 हजार पुलिसवालों और 30 हजार मेडिकल स्टाफ समेत सीमावर्ती जिलों के अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है।
- डीसी की परमिशन के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना स्टेशन छोड़ नहीं जाएगा।
- जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, किसी भी विभाग का अधिकारी किसी किस्म की मीटिंग नहीं करेगा और कोई भी कर्मचारी धरने प्रदर्शन नहीं करेगा।
- हेल्थ विभाग पंजाब ने राज्य के छह सीमावर्ती जिले फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में लाइफ सेविंग मेडिसन हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश जारी किए हैं।
- बॉर्डर के 10 किलोमीटर एरिया में जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
- ये मेडिकल कैंप बॉर्डर एरिया में स्कूलों और डिस्पेंसरीज की इमारतों में लगाए जाएंगे।
फिरोजपुर: कैंपों में दो लाख लोगों की व्यवस्था
- फिरोजपुर में हर 10 किलोमीटर में राहत कैंप है। कुल 35 कैंप बनाए हैं जिनमें करीब दो लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।
- प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल टीमों, वेटनरी टीमों, ग्राम पंचायतों, एनजीओ, यूथ क्लबों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
- सैन्य दस्तों के लिए ट्रक यूनियनों के सहयोग से 200 गाड़ियों का इंतजाम है।
अमृतसर में एसजीपीसी ने भी मोर्चा संभाला
- बॉर्डर के बिल्कुल साथ बसे गांव दाउके, भरोपाल, नौशहरा डाला, हवेलियां, छीना से सबसे ज्यादा लोगों ने पलायन किया है।
- एसजीपीसी ने गांव छोड़ने वालों के लिए खाने-पीने तथा रहने की व्यवस्था का ऐलान किया है।
- कमेटी के सचिव मनजीत सिंह ने बताया 30 के करीब गुरुद्वारों में लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।
रिट्रीट सेरेमनी हुई, पर पर्यटकों कोबॉर्डरजाने से रोका
- पाक की दर्शक दीर्घा में 150 लोग ही पहुंचे। आम दिनों में 4-5 हजार लोग होते हैं।
- बीएसएफ ने रिट्रीट देखने गए सभी लोगों को पूरी तरह से रोक दिया।
- हमारी तरफ दर्शकों की तादाद 15-20 हजार तक पहुंच जाती है।
इंडो-पाक ट्रेड और समझौता एक्सप्रेस पर असर नहीं
- पाकिस्तान की तरफ से समझौता एक्सप्रेस में 130 लोग आए, जबकि भारत की तरफ से करीब 90 लोग रवाना हुए।
- दूसरी तरफ अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से बिजनेस पहले जैसा चला। दोनों तरफ से 160 ट्रक आए-गए।


EmoticonEmoticon

.......