PoK में सर्जिकल स्ट्राइक पर सोशल मीडिया में जश्न, PAK में 'चक दे इंडिया'


नई दिल्ली.इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर उड़ी हमले के शहीदों का बदला ले लिया। जैसे ही भारत ने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक कर 38 से ज्यादा सैनिकों को मारने की घोषणा की पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर कई हैशटैग के साथ यह खबर ट्रेंड करने लगी। यहां तक की दिन में पाकिस्तान में भी #chakdeindia ट्रेंड करने लगा। इस कार्रवाई पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्मी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की। @AakankshaCharu ने लिखा, 'चीते की चाल, बाज की नजर, सेना की बहादुरी और मोदी के इरादों पर कभी संदेह नहीं करते।'कुछ चुनिंदा रिएक्शन, जो ट्विटर पर वायरल हो गए...
सेना ने आतंकियों की होम डिलीवरी शुरू की
- 'सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हमारे ‘रॉक सॉलिड आर्मी' को बधाई. पीएम मोदी उम्मीदों पर खरे उतरे।' एक दूसरे ट्वीट में 'पीओके हमारा है, न कि इंटरनेशनल बॉर्डर' @राज्यवर्धन सिंह राठौर,केंद्रीय मंत्री
- न गर्व करने जैसा कुछ है और न शर्म करने जैसा, यह वह है जिसकी जरूरत थी। @चेतन भगत,राइटर
- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी को सलाम। -@सनी देओल, एक्टर
- मैं सिटीजंस पर अटैक करने वाले आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी को बधाई देता हूं।' @अमित शाह,बीजेपी प्रेसिडेंट
- इंडियन आर्मी को सलाम। लड़कों ने वाकई अच्छा खेला। जय हिंद। @वीरेंद्र सहवाग,पूर्वक्रिकेटर
- भारत माता की जय। पूरा देश इंडियन आर्मी के साथ है @अरविंद केजरीवाल,दिल्ली के मुख्यमंत्री
- शेर जब दो कदम पीछे लेता है तो वह भागने के लिए नहीं, बल्कि झपटने के लिए तैयार होता है


EmoticonEmoticon

.......